Pigeon Stuck in Net: शहरों में फ्लैट्स में रहने वाले लोगों की एक बड़ी परेशानी बालकनी में आने वाले कबूतरों की भी है. आपकी साफ बालकनी को कबूतर एक ही दिन में इतना गंदगी कर देते हैं, कि वहां जाने का मन नहीं करता. मैं नोएडा में पिछले कुछ सालों से फ्लैट में रह रहा हूं और मेरी सबसे बड़ी परेशानी थी बालकनी में आने वाले कबूतर. रोज सुबह बालकनी गंदी मिलती, कपड़े सुखाने डालो तो कबूतर सब खराब कर देते. कई बार तो धुले कपड़े दोबारा धोने पड़ते थे. आखिरकार तंग आकर मैंने बालकनी में जाली लगवाने का फैसला किया, ताकि कबूतर अंदर न आ सकें. शुरुआत में लगा कि समस्या खत्म हो गई है, लेकिन अगले ही दिन जो हुआ, उसने मुझे एक बड़ी सीख दे दी. एक कबूतर उसी जाली में बुरी तरह फंस गया था, और फिर शुरू हुआ उसे बचाने का 30 मिनट का मुश्किल रेस्क्यू.

कैसे हुई ये घटना?
एक दिन ऑफिस से लौटते वक्त शाम हो चुकी थी. जैसे ही मैं घर पहुंचा, मेरी नजर बालकनी पर गई. वहां एक कबूतर जाली में बुरी तरह फंसा हुआ था. वह खुद को छुड़ाने की कोशिश में और ज्यादा उलझ चुका था. मुझे अंदाजा हुआ कि वह करीब 15-20 मिनट से ऐसे ही फंसा हुआ था.
पहली कोशिश और घबराहट

जाली काटने का फैसला
साम-दाम, दंड-भेद करने के बाद मुझे समझ आ गया कि बिना जाली काटे उसे निकालना मुश्किल है. लेकिन अकेले ये करना आसान नहीं था, क्योंकि जाली उसके पंखों में बहुत कसकर फंसी हुई थी. मैंने तुरंत पास में ही रहने वाले अपने एक दोस्त को फोन किया और उसे मदद के लिए बुलाया.
30 मिनट की मेहनत और आखिरकार सफलता
दोस्त के आने के बाद हमने मिलकर धीरे-धीरे जाली को काटना शुरू किया. हम दोनों बहुत सावधानी से काम कर रहे थे, ताकि कबूतर को और चोट न लगे. लगभग 30 मिनट की मेहनत के बाद आखिरकार हम उसे बाहर निकालने में सफल हो गए. हालांकि उसके पंख थोड़े डैमेज हो चुके थे.
कबूतर की देखभाल और राहत

इस घटना से मिली बड़ी सीख
इस पूरी घटना ने मुझे एक बहुत जरूरी बात सिखाई. अगर आप भी बालकनी में जाली लगवा रहे हैं, तो ध्यान रखें जाली कहीं से भी ढीली न हो, कोई गैप या खुला हिस्सा न छोड़ा जाए, जाली को सही तरीके से टाइट फिट करवाएं, समय-समय चेक करते रहें.
कबूतरों से बचने के लिए जाली लगवाना सही उपाय है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही किसी जानवर के लिए खतरा बन सकती है. मेरी इस छोटी सी गलती ने एक कबूतर की जान जोखिम में डाल दी थी. लेकिन सही समय पर किए गए प्रयास से उसकी जान बच पाई.
ये भी पढ़ें:
दिल्ली की इस मार्केट में मिलता है सबसे सस्ता कपड़ा, डिजाइनर आउटफिट भी सस्ते में बनकर हो जाएगा तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं