विज्ञापन

फरवरी में लगाएं ये बीज, 30 दिन में तैयार होंगी ताजी सब्जियां, खर्चा कम और फायदा ज्यादा

अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं और घर पर ही सब्जियां लगाने की सोच रहे हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. गर्मियों में होने वाली सब्जियों को आप इस महीने में आराम से अपने घरों पर लगा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ गार्डनिंग टिप्स.

फरवरी में लगाएं ये बीज, 30 दिन में तैयार होंगी ताजी सब्जियां, खर्चा कम और फायदा ज्यादा
घर पर सब्जियां लगाने का है सबसे सही समय.

Gardening Tips: अगर आप गॉर्डनिंग के शौकीन हैं और आपको भी अपने घर के बाहर फल और सब्जियां लगाने के शौकीन हैं तो आपके लिए फरवरी का महीना एक ऐसे अवसर की तरह है जिसका फायदा अगर आपने उठा लिया तो फिर आप पछताएंगे जरूर. बता दें कि फरवरी का महीना गार्डनिंग करने के लिए सबसे परफेकट होता है. इस मौसम में सर्दियां जाती हैं और धूप खिलने लगती है. ये समय गर्मियों में होने वाली सब्जियों की बुवाई करने के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है. आप भी अपनी छत, बालकनी या गार्डेन में ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने की सोच रहे हैं तो ये टाइम इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. 

गमले में उगाने वाली सब्जियां 

भिंडी, बैंगन, मिर्ची और लौकी जैसी सब्जियों को आप गमलों में आसानी से उगा सकते हैं. बस आपको इसे किसमें उगाना है उसके सही साइज और सही मिट्टी के  बारे में पूरी जानकाी होनी चाहिए. तो चलिए आपको बताते हैं सब्जियां उगाने के परफेक्ट टिप्स.

Latest and Breaking News on NDTV

भिंडी का पौधा

गर्मियों के मौसम में भिंडी की सब्जी का सेवन खूब किया जाता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट के मुताबिक आप इसे सीधे गमले में बीज डालकर उगा सकते हैं. भिंडी का पौधा लगाने के लिए आपको कम से कम 12 इंच गहरा और 12 इंच चौड़ा कंटेनर लेना चाहिए. इसके साथ ही एक गमले में1-2 पौधे लगाना ही बेहतर होता है.

बैंगन

बैंगन का पौधा भी गमले में अच्छी तरह से लग सकता है. इसे लगाने के लिए सबसे पहले इसकी पौध को तैयार करना होगा. जब ये 4-5 इंच का बनकर तैयार हो जाए तो इसे गमले में लगा दीजिए. इसके लिए आपको 12-15 इंच गहराई वाला गमला सही रहता है. इसके साथ ही इसको अच्छी धूप भी चाहिए होती है. 

मिर्ची

घर में आप आसान से हरी मिर्ची का पौधा लगा सकते हैं. बैंगन की तरह ही मिर्च के पौधे को भी पहले नर्सरी में तैयार करना होगा. इसके बाद इसे 12- 15 इंच वाले गमले में लगा दें. ध्यान रहे कि मिर्ची के पौधे में पानी के निकलने की सही व्यवस्था हो, क्योंकि ज्यादा पानी से इसकी जड़ें गल सकती हैं.

लौकी 

लौकी का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है. इसके लिए आपको 18 इंच के बड़े गमलों की जरूरत पड़ेगी. इसी के साथ इसकी बेल को बढ़ने के लिए सहारे की जरूरत पड़ेगी. लौकी के पौधे को भरपूर धूप और खाद की जरूत होती है. इसके साथ ही अगर इसकी देखभाल सही से की जाए तो पैदावार बहुत अच्छी होगी. 

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vegetables To Grow In February, February Gardening Tips, Best Seeds To Plant In February, Kitchen Gardening In India, Home Vegetable Gardening, Balcony Gardening Ideas, Terrace Gardening India, Seasonal Vegetables February, High Yield Vegetable Seeds, Winter To Spring Gardening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com