विज्ञापन

RITES के साथ काम करने का अच्छा मौका, असिस्टेंट मैनेजर पदों पर निकली हैं भर्तियां

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (आरआईटीईएस) के साथ काम करने का सुनहरा मौका आपके पास है. आरआईटीईएस ने असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है.

RITES के साथ काम करने का अच्छा मौका, असिस्टेंट मैनेजर पदों पर निकली हैं भर्तियां
असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 27 अप्रैल से पहले आवेदन करना होगा.

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (आरआईटीईएस) ने असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 5 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि असिस्टेंट मैनेजर (आईटी/नेटवर्क एवं सुरक्षा) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (आईटी/प्रोग्रामिंग) के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (आईटी/डेटा सेंटर) का 1 पदों पर भर्ती की जानी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो कि 27 अप्रैल तक चलने वला ही.

इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिनकी अधिकतम आयु 32 साल होगी. आरक्षित श्रेणी से जुड़े उम्मीदवार को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जो कि लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है. चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने सैलरी के तौर पर 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच दिए जाएंगे. ये सैलरी पद के अनुसार दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- बिहार में इस बैंक ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, केवल ऑफलाइन मोड के जरिए करना होगा आवेदन, जल्द करें अप्लाई

कैसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (आरआईटीईएस) की वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर  एप्लीकेशन से जुड़ा लिंक मिलेगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें. 
  2. एक नया पेजा खुलेगा उसमें रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन कर लें.
  3. स्क्रीन पर एक फॉर्म आएगा. फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें. साथ ही सारे डॉक्यूमेंट्स को भी अपलोड कर दें. याद रखें की डॉक्यूमेंट्स सही साइज में ही अपलोड करें.
  4. फॉर्म भरने के बाद फीस भी जरूर भरें. जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ये फीस 600 रुपये है. वहीं ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए फीस रखी गई है.

ये भी पढ़ें- DDA MTS Result 2026 Out: डीडीए एमटीएस रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RITES Recruitment, Assistant Manager Positions, RITES Jobs, Sarkari Naukri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com