विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल हुए तो यूपी में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? चरित्र प्रमाण पत्र के नए नियम जारी

UP Sarkari Naukri Verification Rules: यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है, भर्तियों में वेरिफिकेशन के नियम में बदलाव किया गया है. अब हिंसक प्रदर्शन का हिस्सा बनने वाले युवाओं को नौकरी नहीं मिलेगी.

प्रदर्शन में शामिल हुए तो यूपी में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? चरित्र प्रमाण पत्र के नए नियम जारी
यूपी में सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा नियम

उत्तर प्रदेश में उन अभ्यर्थियों के लिए एक निर्देश जारी हुआ है, जो प्रदर्शन या फिर किसी हिंसक आंदोलन में शामिल होते हैं. इस आदेश में कहा गया है कि यूपी में किसी भी प्रदर्शन में शामिल होकर उसमें किसी भी तरह की हिंसा हुई तो सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी. यूपी मे आवेदकों के चरित्र सत्यापन को लेकर नीति और सख्त की गई है. जिसमें बताया गया है कि राजनीतिक विचारधारा के आधार पर ही किसी को अयोग्य नहीं माना जाएगा, लेकिन किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर सरकारी नौकरी मिलने में दिक्कत हो सकती है. 

किस पर लागू होगा नियम?

उत्तर प्रदेश के तमाम विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों की भर्ती के लिए चरित्र सत्यापन को लेकर सख्ती की बात कही गई है. नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से ये निर्देश जारी किए गए हैं. इसमें बताया गया है कि सिर्फ FIR दर्ज होने या फिर जांच लंबित रहने से अभ्यर्थी खुद ही अयोग्य घोषित नहीं होगा, लेकिन उसकी जांच होगी. पुलिस को 30 दिन के भीतर सत्यापन की रिपोर्ट देनी होगी. हालांकि पहले से सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया जाएगा.

ऑर्डर में लिखा गया है कि ऐसे लोगों को इस नियम के तहत लाया जाएगा, जो किसी ऐसे संगठन से जुड़े हैं, जो हिंसात्मक रूप से व्यवस्था को बदलने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी के लिए योग्य नहीं माना जाएगा. 21 साल की आयु प्राके बाद और जांच के दिनांक से तीन साल के भीतर किसी भी ऐसी गतिविधि में भाग लेने को इस बात का प्रमाण माना जाएगा कि वो व्यक्ति अभी भी ऐसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलग्न है, जब तक कि समय के इस अन्तराल में उसकी प्रवृत्ति में परिवर्तन के सकारात्मक ठोस प्रमाण उपलब्ध न हो. 

पुलिस के हाथ में होगा फैसला?

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवा अगर किसी ऐसे प्रदर्शन में शामिल होते हैं, जिसमें किसी भी तरह की हिंसा होती है तो इसके बाद पूरा मामला पुलिस के हाथों में होगा. पुलिस चाहे तो उनका कैरेक्टर सर्टिफिकेट खराब बनाकर उन्हें सरकारी नौकरी से दूर कर सकती है. कुल मिलाकर युवाओं को ऐसे आंदोलनों से दूर रहने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर उनका सरकारी नौकरी का सपना हमेशा के लिए खत्म हो सकता है. 

यह भी पढ़ें | नोएडा के चार सबसे महंग स्कूल, कई लोगों की सैलरी के बराबर है एक महीने की फीस

यह भी पढ़ें - UP Teacher Vacancy 2026: ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट अब 4 नवंबर, जानिए किसे मिला नया मौका और कब होगी परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Sarkari Naukri, UP Job Verification, UP Sarkari Naukri Verification Rules, UP Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com