विज्ञापन

सुरक्षाबलों के जवानों के लिए सुनहरा मौका सब-इंस्पेक्टर के 1,167 पदों पर निकली भर्ती, 12 नवंबर से शुरू होंगे

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने LDCE के तहत सब-इंस्पेक्टर (GD) के 1,167 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. BSF, CRPF, ITBP और SSB के योग्य जवान 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया.

सुरक्षाबलों के जवानों के लिए सुनहरा मौका सब-इंस्पेक्टर के 1,167 पदों पर निकली भर्ती, 12 नवंबर से शुरू होंगे
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है.

BSF SI Recruitment 2026 : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), नई दिल्ली ने बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के कार्यरत पुरुष और महिला कांस्टेबल (जीडी), हेड कांस्टेबल (जीडी), एएसआई (जीडी) और कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) तथा एसएसबी के एएसआई (जीडी), जिनमें वे कर्मी भी शामिल हैं, जो अपनी मूल यूनिट/फोर्स के बाहर प्रतिनियुक्ति या अटैचमेंट पर हैं, उनसे साल 2026 की रिक्तियों के लिए लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के कुल 1,167 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.  ऐसे में आइए जानते हैं किस पद पर कितनी रिक्तियां, आवेदन प्रोसेस और योग्यता क्या चाहिए.

वैकेंसी डिटेल्स

सब-इंस्पेक्टर (जीडी) पोस्ट के लिए जारी 1,167 रिक्तियों में बीएसएफ के 235 (पुरुष-223 और महिला-12), सीआरपीएफ के 377 (पुरुष-347 और महिला-30), एसएसबी के 125 (महिला) और आईटीबीपी के 430 (महिला) पद शामिल हैं.

12 नवंबर से 31 दिसंबर तक करें आवेदन

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण सहित चार वर्ष की नियमित सेवा पूरी होनी चाहिए.

आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- IAS बनने के बाद क्या दोबारा UPSC परीक्षा दे सकते हैं? जान लीजिए नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com