विज्ञापन

IGNOU की छात्राओं के लिए पैसा कमाने का बड़ा मौका! LIC दे रही हर महीने 7000 स्टाइपेंड, ऐसे करें फटाफट अप्लाई

LIC Mahila Career Agent Recruitment 2026 : IGNOU छात्राओं के लिए एलआईसी में बीमा सखी बनने का शानदार मौका आया है. इसमें हर महीने स्टाइपेंड और ऊपर से कमीशन कमाने का अवसर होता है. आप पार्ट-टाइम और फुल-टाइम दोनों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जानिए लास्ट डेट और जरूरी डिटेल्स.

IGNOU की छात्राओं के लिए पैसा कमाने का बड़ा मौका! LIC दे रही हर महीने 7000 स्टाइपेंड, ऐसे करें फटाफट अप्लाई
ये प्लेसमेंट प्रक्रिया अगस्त 2026 के आखिरी हफ्ते में पूरी हो जाएगी, इसलिए बिना देर किए तुरंत आवेदन करें.

LIC Mahila Career Agents 2026: अगर आप इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में पढ़ाई कर रही हैं या यहां से कोर्स पूरा कर चुकी हैं, तो आपके पास देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के साथ जुड़कर कमाई करने का शानदार मौका है. इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के साथ मिलकर 'महिला करियर एजेंट' (बीमा सखी) के लिए स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव 2026 निकाली है. घर के कामकाज या पढ़ाई के साथ खुद का खर्च निकालने की सोच रही महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स.

हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड

पहले साल हर महीने 7,000 का फिक्स स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा पॉलिसी पर कमीशन से अलग कमाई का मौका रहेगा.

दूसरे साल हर महीने 6,000 का स्टाइपेंड मिलेगा और साथ में पॉलिसी पर मिलने वाला कमीशन भी जुड़ सकता है.

तीसरे साल हर महीने 5,000 का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा काम के आधार पर कमीशन से एक्स्ट्रा कमाई की जा सकती है.

कितने घंटे करना होगा काम और कितना मिलेगा कमीशन

आप इसे अपनी सुविधा के हिसाब से पार्ट-टाइम या फुल-टाइम दोनों तरह से कर सकती हैं. इस प्रोग्राम में कमाई फिक्स स्टाइपेंड और कमीशन के जरिए होगी. कमीशन की रकम कितनी होगी, ये आपके काम और लागू नियमों पर निर्भर करेगी. इसकी ज्यादा जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर ले सकती हैं.

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

1. तय नियमों के तहत इसमें पेंशन, ग्रेच्युटी और ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है.

2. काम के सिलसिले में आने-जाने के लिए बाइक-स्कूटी या कार एडवांस का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाता है.

3. अच्छा परफॉर्म करने पर LIC में आगे बढ़ने और फ्यूचर में अच्छी पोस्ट पाने के रास्ते खुलते हैं.

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

ये मौका खासतौर से IGNOU की मौजूदा छात्राओं (Learners), पूर्व छात्राओं (Alumni) और दिव्यांग महिला स्टूडेंट्स के लिए है. फिलहाल ये ड्राइव चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर रीजन के लिए शुरू की गई है. अप्लाई करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि ये LIC की कोई नियमित क्लर्क या सरकारी डेस्क जॉब नहीं है, बल्कि यह एक करियर एजेंट प्रोग्राम है, जहां आपकी कमाई स्टाइपेंड और आपके काम (कमीशन) पर निर्भर करती है.

सेलेक्शन कैसे होगा

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक या क्यूआर कोड के जरिए अपनी बेसिक डिटेल भरकर फॉर्म सबमिट करें.

शॉर्ट लिस्टिंग

फॉर्म में दी गई जानकारी और योग्यता की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

इंटरव्यू

चुने गए कैंडिडेट्स को LIC ऑफिस में फाइनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

LIC महिला करियर एजेंट में अप्लाई करने की लास्ट डेट

ये प्लेसमेंट प्रक्रिया अगस्त 2026 के आखिरी हफ्ते में पूरी हो जाएगी, इसलिए बिना देर किए तुरंत आवेदन करें. शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को तारीख और जगह की जानकारी उनके दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजी जाएगी. किसी भी तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन (IGNOU RC Chennai) 98841 61855 (मिसेज एन क्रिस्टीना) और 95001 32291 (मिस्टर गोपू) पर कॉल कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LIC, LIC Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com