प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
झारखंड के साहिबगंज जिले में एक महिला की उग्र भीड़ ने कथित तौर पर पीट—पीटकर हत्या कर दी. उस महिला पर चोटी काटने वाले गिरोह का सदस्य होने का संदेह था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राधानगर थाना के अंतर्गत मीरनगर गांव में कल हुई. तीन अन्य लोगों जिनपर उग्र भीड़ ने गिरोह का सदस्य होने के संदेह में हमला किया था, उन्हें बचा लिया गया.
यह भी पढ़ें : अब पंजाब के फगवाड़ा में एक महिला ने किया दावा, टीवी देख रही थीं और चोटी गई...
जिले में किसी महिला की चोटी काटे जाने की कोई घटना नहीं होने की बात करते हुए पुलिस अधीक्षक पी मुरुगन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की खबरें अफवाह हैं. रांची में एक आधिकारिक विज्ञप्ति में आज बताया गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने महिलाओं की हत्या को लेकर चिंता जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
VIDEO : यूपी में जांच