विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2016

झारखंड : संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन युवकों की जान ली

झारखंड : संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन युवकों की जान ली
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
खूंटी (झारखंड): जिले में कसीरा गांव के पास एक जंगल में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी.

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि घटना शनिवार रात को घटी और मृतकों की पहचान राहुल स्वांसी (18), अनिल लोहरा (20) और ब्रजेश सिंह (20) के रूप में हुई है.

पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता रविवार को डीआईजी (रांची) आर के धन के साथ मौके पर पहुंचे और बताया कि शव बरामद कर लिये गये हैं.

घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान चल रहा है लेकिन अभी तक कोई और शव नहीं मिला है. गुप्ता ने कहा, ''मारे गये लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के बताये जाते हैं और घटना इलाके में दबदबा कायम करने को लेकर हुई.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया, पीएलएफआई, Jharkhand, People's Liberation Front Of India, PLFI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com