झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अजय कुमार ने इस्तीफा दे चुके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना त्याग पत्र सौंपा है. यह दूसरी बार है, जब उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है. लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस दो समूहों में विभाजित हो गई थी. एक का नेतृत्व अजय कुमार तो दूसरे का नेतृत्व पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय और अन्य कर रहे थे.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मंत्री ने धारा 370 पर केंद्र के कदम का किया स्वागत
पिछले महीने जब अजय कुमार रांची स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में एक पार्टी की बैठक में भाग लेने जा रहे थे तो सहाय के समर्थकों से उलझ गए थे. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प बाद दोनों ही समूह के नेताओं की नई दिल्ली में एक बैठक भी हुई थी.
अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि सहाय और अन्य नेता लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में परिवार के सदस्यों के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं.
Video: कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने की कवायद, मुकुल वासनिक रेस में सबसे आगे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं