विज्ञापन

रांची के सुजाता चौक पर 'डांसिंग कॉप' का जलवा, विसल और अनोखे स्टाइल से मिनटों में क्लियर कराते हैं ट्रैफिक

Jharkhand News: रांची के व्यस्ततम सुजाता चौक पर तैनात होमगार्ड जवान अनु मुर्मू अपने डांसिंग स्टेप्स और अनोखे ट्रैफिक मैनेजमेंट स्टाइल से चर्चा में हैं. साहिबगंज के रहने वाले अनु न केवल ट्रैफिक संभाल रहे हैं, बल्कि राहगीरों के चेहरे पर मुस्कान भी ला रहे हैं.

रांची के सुजाता चौक पर 'डांसिंग कॉप' का जलवा, विसल और अनोखे स्टाइल से मिनटों में क्लियर कराते हैं ट्रैफिक
विसल और डांस स्टेप्स से ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए अनु मुर्मू
NDTV

Dancing Cop Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर दौड़ते वाहनों का दबाव और ट्रैफिक जाम अक्सर लोगों के माथे पर शिकन ले आता है. लेकिन, इसी भीड़भाड़ और शोर-शराबे के बीच रांची का एक व्यस्ततम चौराहा सुजाता चौक इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यहां तैनात  एक होमगार्ड जवान, अनु मुर्मू, जिनका ट्रैफिक कंट्रोल करने का 'स्वैग' देखकर राहगीर अपनी परेशानी भूलकर मुस्कुराने को मजबूर हो जाते हैं.

नए अंदाज और अनोखे स्टेप्स से लोगों का ध्यान रहे हैं खींच

नए अंदाज और अनोखे स्टेप्स से लोगों का ध्यान रहे हैं खींच
Photo Credit: NDTV

विसल और डांस स्टेप्स का जादू

 साहिबगंज के रहने वाले  होमगार्ड के जवान अनु मुर्मू ने अपने काम करने के तरीके से न केवल यहां की यातायात व्यवस्था को सुधारा है बल्कि अपने काम के निराले तरीकों से राहगीरों का दिल भी जीत लिया है. जवान अनु मुर्मू बिल्कुल नए अंदाज और अनोखे स्टेप्स से अपनी ड्यूटी करते हैं. उनका स्वैग देखकर ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

वह चौराहे पर ड्यूटी के दौरान  केवल हाथ दिखाकर ट्रैफिक नहीं रुकवाते, बल्कि विशेष 'डांस स्टेप्स', विसल बजाने के अनोखे तरीके और हाथों के अतरंगी घुमाव से वाहनों का संचालन करते हैं. उनकी एनर्जी और अनोखा स्टाइल ऐसा है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले भी एक पल के लिए ठिठक जाते हैं और शर्मा कर चुपचाप नियमों का पालन करने लगते हैं.

अनु मुर्मू स्वभाव से बहुत शर्मीले है वह बस इतना कहते हैं कि वे चाहते हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैफिक साइन जिन खास ट्रैफिक नियमों के पालन करने के लिए बनाए गए हैं, उन्हें समझें.

होमगार्ड के जवान हैं अनु मुर्मू

अनु मुर्मू झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले हैं और होम गार्ड के जवान हैं. हाल ही में, होम गार्ड जवानों को ट्रैफिक मैनेजमेंट संभालने की ट्रेनिंग दी गई है और उन्हें राजधानी रांची के अलग-अलग ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात किया गया है. वैसे तो रांची में एक दर्जन से ज्यादा होम गार्ड जवान ड्यूटी पर हैं, लेकिन अनु मुर्मू का स्टाइलिश अंदाज सबको बेहद भा रहा है.

अनु मुर्मू का अंदाज वाकई निराला है

अनु मुर्मू का अंदाज वाकई निराला है
Photo Credit: NDTV

राहगीरों के लिए बने मददगार

सुजाता चौक से रोजाना गुजरने वाले स्थानीय निवासी रमाकांत आनंद कहते हैं कि अनु मुर्मू का अंदाज वाकई निराला है. वे केवल ड्यूटी नहीं करते, बल्कि लोगों की मदद भी करते हैं. मैंने कई बार देखा है कि अगर कोई एम्बुलेंस या कोई जरूरतमंद जाम में फंस जाता है, तो अनु तुरंत सक्रिय होकर उसे रास्ता दिलाते हैं. उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा तनाव भरे सफर को आसान बना देता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand, Viral News, Ajab Gajab, Ranchi News, Ranchi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com