विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

Jharkhand Assembly Election: भाजपा ने आठ और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

सूची में जमशेदपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के बागी नेता सरयू रॉय के स्थान पर देवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है.

Jharkhand Assembly Election: भाजपा ने आठ और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को आठ और उम्मीदवारों की सूची जारी की
  • बागी नेता सरयू रॉय के स्थान पर देवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया
  • जमशेदपुर पूर्वी सीट से सीएम के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे रॉय
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को आठ और उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसमें जमशेदपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के बागी नेता सरयू रॉय के स्थान पर देवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है. अब तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा न किए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रॉय ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुबर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. बता दें, रॉय रघुबर दास सरकार में मंत्री थे.

Jharkhand Assembly Election: BJP ने समझौता नहीं हो पाने के लिए आजसू को ठहराया जिम्मेदार

यह भाजपा की पांचवी सूची है. इस सूची में भाजपा ने आजसू के साथ गठबंधन खत्म होने के बाद आठ और सीटों से उम्मीदवारों के नामों का एलान किया. इसके साथ ही भगवा पार्टी ने 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में होने वाले चुनावों के लिए अधिकतम सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

VIDEO: टिकट कटने से नाराज बीजेपी के मंत्री सरयू राय ने दिया इस्तीफा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Assembly Election, BJP, BJP Candida List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com