विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया की उड़ान श्रीनगर वापस लौटी, उमर अब्दुल्ला भी थे विमान में सवार

श्रीनगर से रवाना हुए एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी आने के बाद हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा.

तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया की उड़ान श्रीनगर वापस लौटी, उमर अब्दुल्ला भी थे विमान में सवार
एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण श्रीनगर वापस लौटना पड़ा
श्रीनगर: श्रीनगर से रवाना हुए एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी आने के बाद हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा. इस विमान में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी सवार थे. हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने बताया कि विमान रवाना ही हुआ था कि तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और उसे वापस लौटना पड़ा. अब्दुल्ला ने ट्वीट किया 'यात्रा के लिए आज मेरा दिन नहीं है. श्रीनगर से रवाना होने के बाद एयर इंडिया की मेरी उड़ान अब पुलवामा से वापस लौटी है.'

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के विमान में गड़बड़ी, तीन घंटे तक फ्लाइट में बैठे रहे 282 यात्री

उन्होंने बताया कि वह इस क्षेत्र में इस एयरलाइन से कभी भी उड़ान नहीं भरेंगे.  उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मुझे 28 वर्ष पुराने विमान में सवार होना पड़ा. इस सेक्टर पर मैं आगे कभी भी एयर इंडिया का इस्तेमाल नहीं करूंगा. इसमें कई तकनीकी मुद्दे होते है.'

VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा
इससे पूर्व अब्दुल्ला को मुगल रोड होते हुए जम्मू में सुरानकोटे की यात्रा करनी थी, लेकिन उन्हें पुलवामा में आतंकी हमले के कारण अपनी यात्रा योजना को रद्द करना पड़ा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com