इस वर्ष अमरनाथ यात्रियों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ गई है.
- बिना रोकटोक जारी है अमरनाथ यात्रियों का आवागमन
- सोमवार को अनंतनाग में यात्रियों की बस पर हुआ था आतंकी हमला
- हमले के बाद अगले दो दिनों में बीस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
नई दिल्ली:
अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला होने के बावजूद श्रद्धालुओं को जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है. यात्रा को रोकने के लिए आतंकी लाख कोशिश कर लें लेकिन यह बिना रोकटोक जारी है. हमले के बाद भी यात्रियों में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है. कम से कम 12 जुलाई तक के आकंड़ों के हिसाब से तो पिछले साल की तुलना में इस साल यात्रियों की संख्यां बढ़ी ही है.
11 जुलाई 2017 तक के आंकड़ों के मुताबिक एक लाख 57,618 यात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए. वहीं आठ जुलाई को जहां 10763 यात्रियों ने और 9 जुलाई को 8167 यात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए. 10 जुलाई यानी जिस दिन आतंकियों ने बस पर हमला किया, उस दिन 11921 यात्रियों ने अमरनाथ के दर्शन किए. हमले के अगले दिन यानि 11 जुलाई को 10926 यात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा में जाकर बाबा के दर्शन किए. 12 जुलाई को 10319 यात्रियों ने बर्फानी बाबा के दर्शन किए .
वीडियो
29 जून से शुरू हुई इस यात्रा में 12 जुलाई तक 167937 यात्री दर्शन कर चुके हैं. पिछले साल यात्रा के 14 दिनों में एक लाख 64 हजार यात्रियों ने जबकि इस साल इन 14 दिनों में एक लाख 67 हजार यात्रियों ने दर्शन किए हैं. साफ है कि इन 14 दिनों में पिछले साल की तुलना में करीब तीन हजार ज्यादा यात्री अमरनाथ गुफा पहुंचे हैं. वह भी उस हालात में जबकि इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी खतरे की आशंका पहले से कहीं ज्यादा जताई जा रही थी.
सोमवार की रात में अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर आतंकियो ने हमला किया था. इस हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amarnath Yatra 2017, Terror Threat, Amarnath Yatra 2017 Attack, Amarnath Pilgrims Numbers Increased, Jammu-Kashmir, Anantnag Attack, Amarnath