विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

आतंकवाद वित्तपोषण के आरोप में कश्मीरी कारोबारी गिरफ्तार

एनआईए ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद वित्तपोषण के आरोप में कश्मीर के नामी-गिरामी कारोबारी और वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के करीबी जहूर वटाली को गिरफ्तार कर लिया है.

आतंकवाद वित्तपोषण के आरोप में कश्मीरी कारोबारी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: कश्मीर में आतंकियों को रुपया पैसा मुहैया कराने और विदेशों से इस संबंध में चंदा एकत्र करने को लेकर एनआईए जांच कर रही है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद वित्तपोषण के आरोप में कश्मीर के नामी-गिरामी कारोबारी और वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के करीबी जहूर वटाली को गिरफ्तार कर लिया है.  वटाली को एनआईए ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया.

एक दिन पहले ही एनआईए ने कश्मीर घाटी में वटाली के कार्यालय और घर के अलावा उसके रिश्तेदारों के घरों सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी.

यह भी पढ़ें :  हुर्रियत नेताओं से पूछताछ में NIA को मिली एक लिस्ट, जिसमें मिले 'आतंक' के अहम सुराग, 5 बातें

बता दें कि आज जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 12 जगहों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों और आतंकवादियों को फंडिंग करने के आरोप में एनआईए की टीम ने छापेमारी की.

बुधवार तड़के एनआईए की टीम ने श्रीनगर, हंदवाड़ा और बारामूला के 12 ठिकानों पर छापेमारी की. जिन लोगों के घरों पर छापेमारी की जा रही है उनमें कुछ कारोबारी भी हैं. साथ ही कुछ हवाला कारोबारी भी हैं.
VIDEO : आतंकियों का साथ देने वालों को पकड़ रही एनआईए

एनआईए की टीम को भारत सरकार की ओर से आदेश है कि वह टेरर फंडिंग रोकने के लिए कार्रवाई जारी रखे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com