प्रतीकात्मक तस्वीर
- शोपियां जिले में रविवार को सुबह तीन आतंकी मारे गए थे
- मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू हो गई है
- शनिवार हुई गोलीबारी में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर:
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुबह तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी है.
पढ़ें- कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए, दो जवान शहीद
शनिवार हुई गोलीबारी में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया “शोपियां में जैनापोरा के मुठभेड़ स्थल पर फिर से गोलीबारी शुरू हो गई.” उन्होंने बताया कि तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद पुलिस मुठभेड़ स्थल की तलाशी ले रही थी तभी खंडहर से फिर से गोलीबारी शुरू हो गई.
अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है. शनिवार को शुरू हुई इस मुठभेड़ में रविवार सुबह तीन आतंकी मारे गए. पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने बताया था “शोपियां के जैनापोरा में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.” उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान और किस समूह से उनका संबंध था यह पता लगाया जा रहा है.
जिले के जैनापोरा इलाके के अवनीरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. तलाशी के दौरान आतंकियों ने उनपर गोली चला दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई.
वीडियो- कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो जवान शहीद
इस गोलीबारी में पांच जवान घायल हो गए जिन्हें वहां से निकालकर सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. गंभीर रूप से घायल दो जवानों को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गयी. सेना के एक प्रवक्ता ने शहीद सैनिकों की पहचान तमिलनाडु निवासी सिपाही इलयाराजा पी और महाराष्ट्र निवासी सिपाही गवई सुमेध वामन के रूप में की है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं