जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर की साइट पर तैनात जवान. (फाइल फोटो)
श्रीनगर:
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्र ने कहा, "हंदवारा के जंगली इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया." सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया था.
आतंकवादियों ने जब सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, तब मुठभेड़ शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें : कश्मीर में सुरक्षा बलों ने जब्त किए हथियार, गोला-बारूद , 3 गिरफ्तार
बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्वयंभू जिला कमांडर को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला कमांडर अयूब ललहारी को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया. सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर जाल बिछाया था. बांदीपोरा में उस वाहन को रोका गया जिसमें लश्कर कमांडर मौजूद था.
VIDEO : आतंकियों की फंडिंग पर नकेल
आतंकवादी ने भागने का प्रयास किया और सुरक्षाबलों पर फायरिंग की. इसके बाद जवाबी गोलीबारी में यह आतंकी मारा गया. (आईएएनएस की रिपोर्ट पर आधारित)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं