विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2018

जम्मू-कश्मीर: भड़काऊ भाषण देने के आरोप में हिरासत में लिया गया हुर्रियत नेता

जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत के एक नेता को भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आज लोक सुरक्षा अधिनियम ( पीएसए) के तहत हिरासत में ले लिया गया

जम्मू-कश्मीर: भड़काऊ भाषण देने के आरोप में हिरासत में लिया गया हुर्रियत नेता
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत के एक नेता को भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आज लोक सुरक्षा अधिनियम ( पीएसए) के तहत हिरासत में ले लिया गया. पेशे से वकील देवेंद्र सिंह बहल को पिछले साल हवाला लेनदेन से जुड़े एक मामले में संलिप्तता के चलते आतंक विरोधी एनआईए के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था.

देवेंद्र को रविवार को राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में सार्वजनिक सभा में भड़काऊ भाषण देने के लिए हिरासत में लिया गया है. राजौरी के एसएसपी देवगन मन्हास ने कहा, ‘देश की अखंडता को चुनौती देने और जन व्यवस्था को बिगाड़ने के उद्देश्य से नौशेरा में उत्तेजक भाषण देने और लोगों को भड़काने का प्रयास करने के आरोप में लोक सुरक्षा अधिनियम( पीएसए) के तहत हमने बहल को हिरासत में लिया है.’ 

जम्‍मू कश्‍मीर में अलगाववादी नेता का बेटा हुआ आतंकी संगठन में शामिल

एसएसपी द्वारा दायर एक डोजियर के आधार पर राजौरी जिला मजिस्ट्रेट ने आज बहल को हिरासत में लेने का आदेश जारी किया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com