जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल सिंह (फाइल फोटो)
कठुआ:
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल सिंह ने आठ साल की लड़की से बलात्कार और उसकी हत्या की सीबीआई जांच के वास्ते दबाव बनाने के लिए कठुआ जिले में रविवार को लखनपुर से हीरानगर तक विशाल रैली की अगुवाई की. सिंह और एक अन्य भाजपा नेता चंद्रप्रकाश गंगा ने अप्रैल में राज्य की महबूबा मुफ्ती सरकार से इस्तीफा दे दिया था. उससे पहले उन्होंने इस बलात्कार - हत्याकांड के सिलसिले में अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किये गये आठ व्यक्तियों के पक्ष में एक रैली में हिस्सा लेकर विवाद को जन्म दे दिया था.
इस्तीफा देने के बाद सिंह ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पूरे जम्मू क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया और दर्जनों रैलियां, कैडललाइट मार्च निकाले और प्रदर्शन किया. रविवार को सिंह और उसके सैकड़ों समर्थकों ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र लखनपुर से हीरानगर तक ‘डोगरी स्वाभिमान रैली’ निकाली. वे और उनके समर्थक नंगे पांव 35 किलोमीटर पैदल चले तथा उन्होंने सीबीआई जांच के समर्थन में नारे लगाए.
सिंह ने कहा कि यह रैली उन लोगों के लिए जवाब है जिन्होंने जम्मू क्षेत्र के डोगरा को बलात्कारी समर्थक, घृणा करने वाले, सांप्रदायिक करार दिया है. एक ऐसी धारणा बनायी जा रही है कि आरोपियों को बचाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की जा रही है.
VIDEO: कठुआ के पीड़ित परिवार ने कहा, नहीं चाहते सीबीआई जांच
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं