सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा बल के जवान.
नई दिल्ली:
कश्मीर में आतंकवादियों ने सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया है. हमले में सात लोगों की मौत हो गई है और 25 जख्मी श्रद्धालु घायल हो गए. आतंकियों ने यात्रियों पर ही हमला नहीं किया बल्कि पुलिस पार्टी को भी निशाना बनाया. वैसे अमरनाथ यात्रियों पर यह पहला आंतकी हमला नहीं है. इससे पहले आतंकी अमरनाथ यात्रियों पर 10 सेअधिक हमले कर चुके हैं.
- सन 1993 में हरकतुल अंसार आतंकी संगठन ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले किए थे. इस दौरान दो हमलों में तीन लोग मारे गए थे.
- सन 1994 में फिर से हरकतुल अंसार ने यात्रियों पर हमला किया. इसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी.
- सन 1995 में हरकतुल अंसार ने तीन बार हमले किए लेकिन किसी की जान नहीं गई.
- सन 1996 में आतंकियों ने कई हमले किए लेकिन वे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए थे.
- सन 2000 में आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला किया था जिसमें 32 श्रद्धालुओं सहित 35 लोगों की मौत हुई थी.
- सन 2001 में शेषनाग में हुए आतंकी हमले में तीन पुलिस अधिकारियों समेत 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी.
- सन 2002 में अमरनाथ यात्रियों पर हुए दो अलग-अलग हमलों में कुल दस यात्रियों की जान चली गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amarnath Yatra 2017, Terrorist Attack, Amarnath Pilgrims Attacked, Timeline Of Amarnath Pilgrims Attacked, Jammu-Kashmir