अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले में 8 श्रद्धालु मारे गए थे (फाइल फोटो)
- इन तीनों ने लश्कर के आतंकियों को साजो-सामान उपलब्ध कराया था
- आतंकियों को ठहरने की जगह और गाड़ी भी मुहैया कराई थी
- हमले में शामिल दो आतंकियों की पहचान हो चुकी, दो अन्य की पहचान बाकी
अनंतनाग:
अमरनाथ यात्रियों की बस पर पिछले महीने हुए आतंकी हमले की साजिश में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि उसके विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 10 जुलाई को अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की साजिश में शामिल इन तीन लोगों को पकड़ा है.
पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने मीडिया से कहा कि इन लोगों ने हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को साजो-सामान मुहैया कराया था. इस हमले में आठ श्रद्धालु मारे गए थे. पुलिस ने बताया कि चार आतंकवादियों को कथित रूप से गाड़ी और ठिकानामुहैया कराकर उनकी मदद करने वाले इन व्यक्तियों को हाल में गिरफ्तार किया गया और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.
यह भी पढ़ें : अमरनाथ हमले के मास्टरमाइंड अबू इस्माइल की तलाश में जबरदस्त सर्च ऑपरेशन
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक अबु इस्माइल के नेतृत्व में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों ने गत 9 जुलाई को भी अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले का प्रयास किया था, लेकिन भारी सुरक्षा इंतजाम के चलते वे अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए थे. पुलिस ने बताया कि चार आतंकवादियों के समूह में अन्य आतंकवादी की पहचान यावर के तौर पर हुई है, जो लश्कर के लिए स्थानीय आतंकियों की भर्ती करता था. अन्य दो की पहचान की कोशिशें जारी हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे पाकिस्तानी हैं. पुलिस ने अबु इस्माइल और यावर की तस्वीरें भी जारी की.
VIDEO : अमरनाथ हमला: बस ड्राइवर सलीम की दिलेरी के चर्चे
पुलिस ने बताया कि तीन साजिशकर्ताओं- बिलाल अहमद रेशी, एजाज वागे और जहूर अहमद ने टोह लेने का काम किया था और खनबल के पास बोटेंगो को उस जगह के तौर पर चुना था, जहां हमला किया जा सकता है. खान ने बताया कि तीनों ने चार आतंकवादियों को दक्षिण कश्मीर के खुदवानी और श्रीगुफवारा में ठहरने का भी इंतजाम किया था. बिलाल का बड़ा भाई आदिल लश्कर-ए- तैयबा का एक कथित आतंकवादी था, जिसे इस वर्ष के शुरू में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था.
(इनपुट भाषा से)
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amarnath Attack