विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2016

अरुणा रॉय की टीम पर हमला मामले में राजस्‍थान भाजपा ने अपने विधायक से मांगा जवाब

अरुणा रॉय की टीम पर हमला मामले में राजस्‍थान भाजपा ने अपने विधायक से मांगा जवाब
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने झालावाड़ जिले के मनोहर थाना से भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा से अकलेरा में आरटीआई कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले में हमलावरों का नेतृत्व करने के मामले में सात दिन में पार्टी को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है।

भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार विधायक मीणा के खिलाफ प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर प्रदेशाध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए उन्हें सात दिन में पार्टी को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय से जुड़ी टीम के सदस्यों पर कल जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक के दौरान अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया था। जवाबदेही यात्रा की ओर से दर्ज शिकायत में हमलावरों में मनोहर थाना विधायक कंवरलाल मीणा भी थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीपीआई (एम) और पीयूसीएल सहित अनेक लोगों ने हमले की निंदा की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरुणा रॉय, राजस्‍थान, बीजेपी, कंवर लाल मीणा, Aruna Roy, Rajasthan, BJP, Kanwar Lal Meena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com