विज्ञापन
This Article is From May 20, 2018

IPL 2018, KXIP vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की पंजाब पर पांच विकेट से जीत

वास्तव में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मैदान पर उतरने से पहले ही मैच हार गई थी. हार की औपचारिकता भर होनी थी, जिसे चेन्नई ने बिना परेशानी के पूरा कर दिया.

IPL 2018, KXIP vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की पंजाब पर पांच विकेट से जीत
नेट अभ्यास के दौरान पंजाब की टीम
  • पंजाब-19.3 ओवरों में 153 रन, करुण नायर 54, मनोज तिवारी 35
  • चेन्नई-19.1 ओवरों में 5 विकेट पर 159 रन, रैना 61*, दीपक चाहर 39
  • एंगिडी बने मैन ऑफ द मैच
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में रविवार को दूसरे मुकाबले में सुरेश रैना ( नाबाद 61 रन, 48 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) और दीपक चाहर (39 रन, 20 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) की आतिशी बल्लेबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से धो दिया. चेन्नई से पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद पंजाब ने कोटे के 19.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए, जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी के साथ ही प्ले-ऑफ लाइन भी तैयार हो गई. क्वालीफायर-1 में चेन्नई और हैदराबाद भिड़ेंगे, जबकि एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान का मुकाबला शाहरुख खान की केकेआर से होगा. 
इससे पहले रविवार के दूसरे और आखिरी लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई से पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद उसने चेन्नई के सामने जीत के लिए 154 का टारगेट दिया है. पंजाब की टीम 19.4 ओवरों में 153 रनों पर आउट हो गई. पंजाब को इस स्कोर तक पहुंचाने में करुण नायर (54) और मनोज तिवारी (35) का अच्छा योगदान दिया. 

KINGS ELEVEN PUNJAB की पारी
  नहीं चले सितारे!
पंजाब को आखिरी मैच में टॉप के सितारों से बिल्कुल भी मदद नहीं मिली. क्रिस गेल (0), केएल राहुल (7) और एरॉन फिंच (4)  चार ओवर में पवेलियन लौट गए. पंजाब की टॉप की पावर शुरुआती ओवरों में ढह गई. और किंग्स इलेवन की टीम की गाड़ी पटरी पर चढ़ने से पहले ही उतर गई. इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं.:

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), शेन वॉटसन, अंबाती रायुडु, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और लुंगी एंगिडी

  किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, करुण नायर, डेविड मिलर, मनोज तिवारी, एड्रयू टाई, अक्षर पटेल,  मोहित शर्मा और अंकित राजपूत

VIDEO:  विराट कोहली ने कुछ ही दिन पहले एनडीटीवी से बात की थी. 


प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए पंजाब के सामने बहुत ही ज्यादा मुश्किल चुनौती थी. वास्तव में उसके बल्लेबाज मैदान पर उतरने से पहले ही मानसिक रूप से मैच हार चुके थे. बहरहाल आखिरी आठ में से सात मैचों में हार यह बताने के लिए काफी है कि किंग्स इलेवन पंजाब प्ले-ऑफ में खेलने की कतई हकदार नहीं थी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VIVO IPL 2018, KXIP Vs CSK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com