विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

झारखंड: रजिस्ट्री के लिए अब से महिलाओं को सिर्फ देना होगा एक रुपये

उन्होंने इस दौरान कहा कि वर्तमान में राज्य में 80 प्रतिशत रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो रही है, जिससे महिलाएं सपंत्ति की मालकिन बन रही हैं.

Also Read in
झारखंड: रजिस्ट्री के लिए अब से महिलाओं को सिर्फ देना होगा एक रुपये
रघुवर दास की फाइल फोटो
नई दिल्ली: झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां महिलाओं को रजिस्ट्री विशेष छूट दी जाएगी. इसकी घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को मालकिन बनाना चाहती है. हम लंबे समय से महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं. इसी क्रम में हमारी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अब राज्य की महिलाएं महज एक रुपये में संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकेंगी.

यह भी पढ़ें: बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस पर विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा

गौरतलब है कि दास महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित की जा रहे एक कार्यक्रम मे बोल रहे थे. उन्होंने इस दौरान कहा कि वर्तमान में राज्य में 80 प्रतिशत रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो रही है, जिससे महिलाएं सपंत्ति की मालकिन बन रही हैं. हमारी सरकार जल्द ही किसानों एवं महिला सखी मण्डलों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के भण्डारण के लिए प्रखण्ड स्तर पर गोदाम बनाने का काम शुरू करने वाली है.

VIDEO: युवाओं को नहीं मिल रही है नौकरी, पद हैं खाली.


उन्होंने कहा कि प्रखण्ड स्तर पर सरकार द्वारा कोल्ड रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं. महिला सखी मण्डलों को बैंक से ऋण सरलतापूर्वक मिले इस हेतु बैंको को निर्देश दिए गए हैं. बैंक को निर्देशित किया जाएगा कि मुद्रा रिण महिला सखी मण्डलों को आसानी से मिले.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Will Pay Only One Rupee For Registry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com