विज्ञापन

गला रेत दिया, तो कभी खाट सहित उठा लिया; राजस्थान में चांदी की भूख ने चोरों को बनाया हत्यारा

Silver Theft Crime Rajasthan:चांदी की घटती कीमतें भले निवशकों या खरीददारों का ध्यान खींच रही हों,लेकिन राजस्थान में चांदी जान ले रही है. यहां चोर चांदी को चुराने की सनक में लोगों की हत्या कर दे रहे हैं.

गला रेत दिया, तो कभी खाट सहित उठा लिया; राजस्थान में चांदी की भूख ने चोरों को बनाया हत्यारा
  • राजस्थान में चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण चोर लूट के लिए महिलाओं के पैर काटने से लेकर हत्या तक कर रहे
  • भीलवाड़ा में 90 साल की वृद्धा को खाट में उठाकर 1.5 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे
  • सुरवाल थाना क्षेत्र में 13 मार्च 2025 को रमापति के पैर काटकर सोने-चांदी के गहने लूट लिए और महिला का गला रेता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जयपुर:

चांदी की बढ़ती कीमतों ने राजस्थान के चोरों का माथा ठनका दिया है. लूट और डकैती के इरादे से घुस रहे चोर चांदी की चाहत में लोगों के पैर तक काट ले जाते हैं. भीलवाड़ा में तो जब चोरों को आसानी से चांदी नहीं मिली तो वे महिला को खाट समेत उठा ले गए और 1.5 किलो तक के चांदी के आभूषण चुराकर 90 साल की वृद्धा को अकेला छोड़ गए. भारतीय बाजार में चांदी की कीमतें निवेशकों और खरीददारों को भले राहत या टेंशन दे रही हों पर साथ ही राजस्थान में चांदी की भूख लोगों को दिव्यांग बना दे रही हैं.

इन घटनाओं पर डालिए नजर, होश उड़ जाएंगे 


पहली घटना जिले के  सुरवाल थाना क्षेत्र के जटवाड़ा गांव में 13 मार्च 2025 को घटित हुई थी,जिसमें आरोपी ने 60 वर्षिय जटवाड़ा निवासी रमापति के पैर काट दिए और चांदी के डेढ़ किलो के कड़े सहित गले के सोने  के जेवरात लूट लिए और फिर महिला का गला रेत दिया था.इस मामले में पुलिस ने आसिफ निवासी कश्यप पूरी गढ़ी शामली उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया था.

दूसरी घटना 20 अप्रैल 2025 को बामनवास थाना क्षेत्र के जाहिरा गांव में घटित हुई,जिसमे आरोपियों ने 50 वर्षिय उर्मिला देवी नामक महिला के पैर काटकर डेढ़ किलो वजनी चांदी के कड़े लूटकर ले गए और महिला की गला रेतकर हत्या कर दी थी,जिसके आरोपी आज भी पकड़ से दूर हैं.

तीसरी घटना 9 अक्टूबर 2025 को बामनवास थाना क्षेत्र के सितोड़ में घटित हुई,जहां आरोपियों ने मजदूरी के बहाने लेजाकर कमला देवी रैगर नामक महिला के पैर काट दिए और चांदी के कड़े लूट लिए,हालांकि इस घटना में महिला जिंदा बच निकली.इस घटना में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- 71 लाख कैश, 21 तोला सोना... Youtuber को शादी में मिला जबरदस्त 'दान', सोशल मीडिया पर भड़के लोग, बोले- कानून कहां है?

चौथी घटना 3 फरवरी 2026 को बौंली थाना क्षेत्र के कोडयाई गांव में घटित हुई ,जहां आरोपी महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े ओर सोने के जेवरात लूट ले गए ओर महिला  कमला देवी की गला रेतकर हत्या कर दी.

पांचवी घटना भीलवाड़ा से है जहां 90 साल की बुजुर्ग महिला से चांदी लूटने का प्रयास किया. वृद्धा ने जब इसका विरोध किया तो चोर उन्हें खाट सहित उठा ले गए और 1.5 किलो किलोग्राम चांदी के आभूषणों को लूटकर फरार हो गए. अरवाड़ क्षेत्र के कोठिया गांव की इस घटना में जिस महिला के साथ ऐसा हुआ है वह इसी गांव की पूर्व सरपंच रह चुकी है.

यह भी पढ़ें- साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या हत्या? पिता-कंपाउंडर के बयानों में अंतर, इंजेक्शन के रहस्य ने उलझाई गुत्थी

बाजार में कितनी महंगी चांदी?


चांदी में गिरावट और बढ़त का दौर जारी है. लेटेस्ट अपडेट के बाद चांदी के भाव 239000 प्रति किलो पहुंच गया है. बीते 29 जनवरी को चांदी ऑल टाइम हाई थी,तब उसके दाम 4.20 लाख/किलो थे. हालांकि इसके बाद से इसमें गिरावट और थोड़ी चढ़ाई का दौर चल रहा है.  चांदी के भाव बढ़ने से लोगों निवेश के नाम से प्लानिंग कर रहे हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com