देश में अगले साल लोकसभा चुनान होने हैं. इसे लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर जीत का दावा कर रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीट जीतेगी, क्योंकि लोग चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लें. ‘मोदी (सरकार) के नौ साल' पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के अवसर पर मौर्य ने कहा कि सरकार यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पार्टी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर चुप नहीं है तथा जांच चल रही है.
यूपी के उपमुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा के सिपाही के तौर पर मेरी और भारत के सभी नागरिकों की इच्छा है कि 350 से अधिक सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार शपथ लें." उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 में से 75 सीट जीतेगी. उन्होंने दावा किया कि आगामी आम चुनाव में महाराष्ट्र में भी भाजपा 48 में से 45 सीट जीतेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सत्ता की ‘तड़प' जल्द खत्म नहीं होगी, क्योंकि भारत की आजादी के सौ साल पूरे होने तक यानी 2047 तक ‘सर्वत्र कमल खिला रहेगा'.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एकता को मजबूत करने के लिए इस महीने के उत्तरार्ध में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने की पहल के बारे में पूछे जाने पर मौर्य ने कहा कि कुमार के जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) और सत्तारूढ़ गठबंधन में ‘अफरातफरी' जैसी स्थिति है. उन्होंने कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में बिहार में कुमार की पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पायेगी. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जदयू की गठबंधन सरकार है.
मौर्य ने कहा, "वह (नीतीश) प्रधानमंत्री पद का सपना देख रहे हैं, लेकिन खबरें बताती हैं कि शायद उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाएगी. वह विचलित हैं. मैं सुझाव दूंगा कि योग दिवस पर वह योग करें, यह परेशानी दूर हो जाएगी." उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे, तब भाजपा वहां सरकार बनायेगी.
बृजभूषण शरण सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जांच चल रही है और एसआईटी का गठन किया गया है. जांच के आधार कार्रवाई की जाएगी. देश ना केवल महिला पहलवानों, बल्कि सभी बेटियों का सम्मान करता है तथा भाजपा उनके लिए संघर्ष करेगी."
समान नागरिक संहिता के बारे में पूछे जाने पर मौर्य ने कहा कि भाजपा अनुच्छेद 370 की समाप्ति, भव्य राममंदिर के निर्माण और समान नागरिक संहिता को लागू करने के पक्ष में हमेशा से खड़ी रही है. उन्होंने कहा, "22वें विधि आयोग ने देश के लोगों से समान नागरिक संहिता पर सुझाव मांगे हैं. मैं उनसे सुझाव देने की अपील करता हूं ताकि यह काम तेजी से हो पाये."
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं