कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में नेत्रहीन बच्चों के स्कूल और बाल गृह में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को संस्थान के निदेशक और प्रिंसिपल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है. पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर 10 साल तक रेप किया गया.
ये भी पढ़ें- "सोच लिया था 30 साल तक ही जिंदा रहूंगा": सुसाइड नोट लिख होटल मालिक ने खुद को मारी गोली
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
बच्ची से 10 साल तक रेप का आरोप
बता दें कि घर के अंदर नाबालिग के साथ कथित तौर पर 10 साल तक रेप किए जाने का आरोप है. मामला सामने आने के दो दिन के भीतर ही प्रिंसिपल और रसोइए को अरेस्ट कर लिया गया. वहीं अन्य बच्चों को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के सिलसिले में स्कूल के निदेशक, प्रिंसिपल और रसोइए को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोप सामने आने के बाद संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
दार्जिलिंग में भी नाबालिग से हैवानियत
पश्चिम बंगाल में सोमवार को भी इसी तरह का मामला सामने आया था. दार्जिलिंग में एक बुजुर्ग करीब 1 महीने तक नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाता रहा. हैरानी की बात यह है कि 68 साल का बुजुर्ग बच्ची से कथित तौर पर रेप के बाद उसे 10 रुपए देकर बहलाता रहा, साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी भी देता रहा. मामला उजागर होते ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. अब कोलकाता में भी रेप का मामला सामने आया है. यहां स्कूल का प्रिंसिपल दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्ची से करीब 10 साल तक रेप करता रहा.
ये भी पढ़ें- बुलंदशहर: मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं