विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव: 23% उम्मीदवारों पर आपराधिक केस, 192 पर महिलाओं के खिलाफ आरोप; ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच के मुताबिक, इस बार विधानसभा चुनाव 2026 में 385 (13%) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं. 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, विश्लेषण किए गए 2130 उम्मीदवारों में से 240 (11%) महिलाएं थीं..

पश्चिम बंगाल चुनाव: 23% उम्मीदवारों पर आपराधिक केस, 192 पर महिलाओं के खिलाफ आरोप; ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
  • पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में 2920 उम्मीदवारों में से 683 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.
  • 129 निर्वाचन क्षेत्रों को रेड अलर्ट क्षेत्र माना गया है जहां 3 या अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
  • इस चुनाव में 385 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं जो कुल उम्मीदवारों का तेरह प्रतिशत हैं और यह संख्या बढ़ी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की संख्या 2021 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ गई है. चुनाव पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच द्वारा 2920 उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए एफिडेविट के विश्लेषण मैं कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. NDTV से बातचीत में ADR/National Election Watch के प्रोग्राम एसोसिएट हेमंत सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में इस बार 294 निर्वाचन क्षेत्रों में से 129 (44%) रेड अलर्ट ("Red Alert") निर्वाचन क्षेत्र हैं.

'रेड अलर्ट' निर्वाचन क्षेत्र वे हैं जहां 3 या अधिक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में 78 (27%) निर्वाचन क्षेत्रों में 3 या अधिक उम्मीदवारों पर घोषित आपराधिक मामले थे.

683 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए

इस बार चुनाव मैदान में उतरे 2920 उम्मीदवारों में से 683 (23%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 589 (20%) उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. यानी हर चार में से करीब एक उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित करने वाले 192 उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में हैं. पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच के मुताबिक, इस बार विधानसभा चुनाव 2026 में 385 (13%) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं. 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, विश्लेषण किए गए 2130 उम्मीदवारों में से 240 (11%) महिलाएं थीं..

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे हर दो उम्मीदवार में से करीब एक ने स्कूल के आगे पढ़ाई नहीं की है. 2926 में से 1354 (46%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा (5th and 12th standard) के बीच डिक्लियर किया है. 

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 141 उम्मीदवारों में से 102 (72 प्रतिशत), तृणमूल कांग्रेस के 142 उम्मीदवारों में से 49 (35 प्रतिशत), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 100 उम्मीदवारों में से 51 (51 प्रतिशत) और कांग्रेस के 142 उम्मीदवारों में से 37 (26 प्रतिशत) ने अपने चुनावी हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है.

एडीआर के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में से तृणमूल के 142 उम्मीदवारों में से 103 (73 प्रतिशत), भाजपा के 141 उम्मीदवारों में से 73 (52 प्रतिशत), कांग्रेस के 142 उम्मीदवारों में से 36 (25 प्रतिशत) और माकपा के 100 उम्मीदवारों में से 33 (33 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति घोषित की है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 1.21 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख पार्टियों में 142 तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.05 करोड़ रुपये, 141 भाजपा उम्मीदवारों की 3.28 करोड़ रुपये, 100 माकपा उम्मीदवारों की 1.22 करोड़ रुपये और 142 कांग्रेस उम्मीदवारों की 1.04 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें :  I-PAC मामला: CM ने ED के रेड के बीच दखल देकर सिस्टम को खतरे में डाल दिया - सुप्रीम कोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com