West Bengal elections: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 35 विधानसभा क्षेत्रों में आठवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान सोमवार को शाम साढ़े छह बजे समाप्त हो गया. मालदा में छह, मुर्शिदाबाद में 11, कोलकाता उत्तरी में सात और बीरभूम में 11 निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार को होने वाले मतदान में 283 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इस चरण में कुल 84,77,728 मतदाता हैं. इनमें 43,55,835 पुरूष, 41,21,735 महिलाएं और तृतीय लिंग के 158 मतदाता हैं. कुल 11,860 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक मतदान होगा. इस चरण में तृणमूल कांग्रेस, बसपा और भाजपा ने 11-11 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि माकपा चार सीटों पर, कांग्रेस तीन सीटों पर, एआईएफबी दो सीटों पर तथा आरएसपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. मुकाबले में चार निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
West Bengal Election Live Updates, West Bengal 2021, Phase 7 Voting, Polling In West Bengal