विज्ञापन
This Article is From May 21, 2016

Weather Update: कहीं आग बनकर बरस रही है धूप, तो कहीं लू से जनजीवन प्रभावित

Weather Update: कहीं आग बनकर बरस रही है धूप, तो कहीं लू से जनजीवन प्रभावित
फाइल फोटो
नई दिल्ली: मौसम के तपते तेवर से देश के कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित है। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शनिवार को भी धूप आग बनकर बरस रही है और लू के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है। भोपाल का शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री, इंदौर का 26 डिग्री, ग्वालियर का 30 डिग्री और जबलपुर का 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री, इंदौर का 43.8 डिग्री, ग्वालियर का 45 डिग्री और जबलपुर का 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में तेज धूप
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, 'आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर तक बादल छा सकते हैं।' आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 58 फीसदी नमी रही। वहीं, एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उप्र में आम की फसलों को नुकसान
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार तड़के आई आंधी तथा बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से लोगों को उमस से राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, शनिवार तड़के आई आंधी के कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

गुप्ता के मुताबिक, आंधी-पानी की वजह से खड़ी फसलों को हालांकि काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 23.4 डिग्री और बांदा का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। लखनऊ से सटे मलीहाबाद इलाके में बड़े पैमाने पर आम के बागीचे हैं। आम व्यापारियों के अनुसार, आंधी से लगभग 10 प्रतिशत आम का नुकसान हुआ है। आम व्यापारी एस.सी. शुक्ला ने आईएएनएस से बताया कि आंधी से नुकसान तो हुआ है, लेकिन अभी इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। नुकसान 10 से 15 फीसदी तक होने का अनुमान है।

(इनपुट IANS से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
नाबालिग से शादी... क्या कहता है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड? जानें यहां सब कुछ
Weather Update: कहीं आग बनकर बरस रही है धूप, तो कहीं लू से जनजीवन प्रभावित
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर, बेटियों को बनाया गया एक दिन का DM और SP
Next Article
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का असर, बेटियों को बनाया गया एक दिन का DM और SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com