विज्ञापन

कोलकाता के न्यू मार्केट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लेकर निकाली विजय यात्रा, लगे तोड़फोड़ के आरोप

एनडीटीवी ने डीसीपी सेंट्रल से बात की तो उन्होंने बताया कि यह पुलिस की अनुमति से निकाली गई एक विजय यात्रा थी. अचानक जेसीबी मशीन लाई गई. सीएपीएफ और पुलिस मौके पर मौजूद है.

कोलकाता के न्यू मार्केट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लेकर निकाली विजय यात्रा, लगे तोड़फोड़ के आरोप
  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी हिंसा और हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं
  • बीजेपी कार्यकर्ताओं पर टीएमसी कार्यालयों पर हमले करने के आरोप प्रदेश के कई हिस्सों से आ रहे हैं
  • भीड़ ने कोलकाता के न्यू मार्केट में भीड़ बुलडोजर लेकर टीएमसी कार्यालय और आसपास की दुकानों पर हमला किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी हिंसा और हमले के मामले कम नहीं हो रहे हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर प्रदेश के कई हिस्सों में टीएमसी के दफ्तरों पर हमले के आरोप लग रहे हैं. राजधानी कोलकाता में भी भारी बवाल मचा है. यहां न्यू मार्केट में भीड़ अचानक बुलडोजर लेकर पहुंच गई और टीएमसी के ऑफिस पर हमला कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

भीड़ में आए लोग बीजेपी का झंडा लिए हुए थे. इसका वीडियो भी सामने आया है. टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें बुलडोजर लेकर आई भीड़ वहां के टीएमसी दफ्तर और दुकानों को तोड़ रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस मामले में अभी तक कोई पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है और ना ही कोई कार्रवाई हुई है.

एनडीटीवी ने डीसीपी सेंट्रल से बात की तो उन्होंने बताया कि यह पुलिस की अनुमति से निकाली गई एक विजय यात्रा थी. अचानक जेसीबी मशीन लाई गई. सीएपीएफ और पुलिस मौके पर मौजूद है.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com