विज्ञापन

मई में बारिश, लू का कोई अता पता नहीं, दिल्‍ली-उत्‍तराखंड के लिए IMD का अलर्ट, मौसम क्‍यों ले रहा फिरकी?

दिल्ली एनसीआर में बारिश से तापमान में गिरावट, अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तूफान का येलो अलर्ट जारी. उत्तराखंड में चार और पांच मई को हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना.

मई में बारिश, लू का कोई अता पता नहीं, दिल्‍ली-उत्‍तराखंड के लिए IMD का अलर्ट, मौसम क्‍यों ले रहा फिरकी?
  • दिल्ली एनसीआर में बीती रात बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और अगले दो दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है
  • मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर बारिश और तूफान की चेतावनी दी है
  • उत्तराखंड में 4 और 5 मई को हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तापमान सामान्य से नीचे रहेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

मई के बारिश, लू का कोई अता पता नहीं... मौसम इस बार अलग ही रंग दिखा रहा है. बीती रात दिल्‍ली एनसीआर में बारिश हुई. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और बहादुरगढ़ में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें संभावित बारिश और गरज के साथ तूफान की चेतावनी दी गई. उत्तराखंड का मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है उत्तराखंड मौसम विभाग ने चार और पांच मई को हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  

मौसम चक्र में बदलाव के गंभीर हो सकते हैं परिणाम 

मई, जून और जुलाई ऐसे महीने होते हैं, जब उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी पड़ती है. इन महीनों में पड़ने वाली गर्मी फसल पकने में भी मददगार होती है. भीषण गर्मी और लू की वजह से स्‍कूलों में छुट्टियां भी इन दिनों में होती है. ऐसे में मई महीने के शुरुआत ऐसे मौसम की उम्‍मीद किसी को नहीं होती है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक सप्‍ताह में भी लू चलने की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान हल्‍की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. पिछले दिनों गाजियाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली. मौसम चक्र में ये बदलाव फौरी राहत तो दे रहा है, लेकिन इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. 

दिल्‍ली एनसीआर में लू के दिनों में क्‍यों हो रही बारिश?

मौसम विभाग ने बताया, "रविवार को अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. रविवार को गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है." ‘स्काईमेट' के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया, "आने वाले दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बनेगा. अगले कुछ दिनों तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और कम से कम अगले सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है."

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तराखंड में 'ऑरेंज अलर्ट', जमकर होगी बारिश और ओलावृष्टि

पिछले कुछ दिनों से लगातार उत्तराखंड में जबरदस्त गर्मी पड़ रही थी जिससे लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन एक बार फिर से उत्तराखंड का मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है उत्तराखंड मौसम विभाग ने चार और पांच मई को हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
 उत्तराखंड में शनिवार मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण गर्मी के कारण तापमान बढ़ रहे हैं लेकिन शाम होते होते मौसम ने करवट ली. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ अपन सामान्य से नीचे आ गया जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली . वैसे भी उत्तराखंड में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं देहरादून में अधिकतम 32.3 डिग्री तापमान रहा वहीं उधम सिंह नगर में 32.4 डिग्री तापमान रहा मुक्तेश्वर में 22 डिग्री तापमान रहा और नई टिहरी में 21.9 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया, पंतनगर में भी तापमान 34 डिग्री रहा , बद्रीनाथ में तापमान अधिकतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया, अल्मोड़ा में भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा, चकराता में 25.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, हल्द्वानी में 33.1 डिग्री, जोशीमठ में 22 डिग्री , केदारनाथ में 11 डिग्री, नैनीताल में 24 डिग्री, ऋषिकेश में 35 डिग्री, उत्तरकाशी में 30 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IMD


उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में शनिवार 2 मई से मौसम बदलेगा , मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल में जानकारी देगी 3 मई से उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है वही 4 मई और 5 मई को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट है ऐसे में उत्तराखंड के देहरादून ,टिहरी ,हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में 4 मई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा जिसमें तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है.

राजस्‍थान भी कुछ दिन नहीं तपेगा

राजस्‍थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. जयपुर समेत राजस्थान में कई स्थानों पर शनिवार सुबह तेज आंधी आई और बारिश हुई।दिन में, जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बाद भी तेज आंधी एवं बारिश जारी रहने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

विभाग ने बताया कि जयपुर एवं सीकर समेत कई जिलों में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदल गया तथा धूल भरी तेज आंधी चली एवं हल्की बारिश हुई, फलस्वरूप लोगों को गर्मी से राहत मिली. शनिवार दिन में अधिकतम तापमान जैसलमेर और फलोदी में 44.4 डिग्री, बाड़मेर में 44.3 डिग्री रहा. बीकानेर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, पिलानी (झुंझुनू), जोधपुर और चूरू में अधिकतम तापमान क्रमशः 43.5, 43.2, 42.8, 42.7, 42.6 और 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार आंधी-बारिश के प्रभाव से अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है. राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com