- तेज गर्मी और लू के कारण दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव येलो अलर्ट जारी
- दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान
- जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 मई तक बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
Weather Today Aaj Ka Mausam: मई का एक पखवाड़ा बीत चुका है और अब गर्मी अपने चरम पर है. दिन में लू के थपेड़े और हीटवेव परेशान कर रही है तो रातें गर्म होने से लोगों को घरों का ऐसी-कूलर भी बेअसर साबित हो रहा है. मौसम विभाग ने तो दिल्ली-यूपी, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का भी अलर्ट है. गर्मी से राहत की उम्मीद अगले 7 दिन तो नहीं है. हालांकि इस बार मॉनसून के जल्द आगमन की खबर से लोग जरूर खुश हो रहे होंगे. आइए आपको आज के अलावा बाकी मौसम का हाल भी बता देते हैं.
दिल्ली में पारा बढ़ा, चलेगी भयंकर लू
राजधानी दिल्ली में दिन और रात का पारा हाई है. दिन में लू या कहें गर्म हवाएं तंग कर रही हैं तो रात में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के करीब जा रहा है. दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है. 19 और 20 मई को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है. 21 मई से 23 मई तक आसमान साफ रहेगा और लू की संभावना कम हो जाएगी. इन तीन दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है. पंजाब-हरियाणा में भी कमोबेश यही हाल रहने वाला है. दोनों राज्यों में 18 से 23 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

पहाड़ी इलाकों का हाल जानिए
जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई को और उत्तराखंड में 20 से 23 मई के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 मई के दौरान छिटपुट बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.
एमपी-यूपी राजस्थान सहित इन प्रदेशों का हाल
मध्य प्रदेश,विदर्भ,छत्तीसगढ़ में 18 मई को छिटपुट बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.मध्य महाराष्ट्र में 18 मई को छिटपुट बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.20 मई को बिहार और ओडिशा में,19 और 20 मई को झारखंड में गरज के साथ तेज हवाएं (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है.
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 से 20 से 23 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं ( 40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 19 से 23 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है; बिहार में 18,19 और 21 से 23 मई के दौरान झारखंड में 18 और 21 से 23 मई के दौरान, ओडिशा में 20 मई को छोड़कर पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में भी लू की मार पड़ने वाली है. आज दिनभर मौसम शुष्क रहेगा और गर्म हवाएं आपको झुलसा देंगी. मौसम विभाग ने प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, आगरा, इटावा, औरैया, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. हीटवेव का अलर्ट 23 मई तक रहेगा. राजस्थान की बात करें तो यहां भी हाल बुरे हैं. 23 मई तक यहां भी भयंकर लू पड़ने की संभावना है. कई जिलों का तापमान हाफ सेंचुरी के करीब पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें- 45 डिग्री का टॉचर्र, साथ में लू के थपेड़े... भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें दिल्लीवाले, IMD ने जारी किया अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं