विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2012

गुजरात में हिंसक हुआ गणेश विसर्जन, 12 घायल

आणंद: दहेमी गांव में गणेश विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। हिंसा के दौरान भीड़ ने वाहनों पर हमले किए और पत्थरबाजी भी की।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। हिंसा में दो दुकानों, दो कारों और चार मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गई।

पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘विसर्जन के दौरान लोग गुलाल उड़ा रहे थे। विसर्जन के दौरान गुलाल एक अन्य समुदाय के प्रार्थनास्थल की दीवार पर गिर गया और वे नाराज हो गए।’ दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहस हो गई जिसने बाद में हिंसक रूप धारण कर लिया और वे एकदूसरे पर पत्थर फेंकने लगे।

हिंसा में एक व्यक्ति पर तेजाब से हमला हुआ है। उसे श्री कृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन लोगों को पत्थर लगने से चोटें आई हैं।

स्थानीय पुलिस द्वारा और सुरक्षा बलों को बुलाए जाने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

आणंद के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र असारी ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

अहमदाबाद के पुलिस महानिरीक्षक आरबी ब्रह्मभट्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात, Gujarat, हिंसक हुआ गणेश विसर्जन, Ganesh Pooja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com