उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले की कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं. हादसा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले मे हुआ है. इस घटना में काफिल के साथ चल रही गई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि कुछ लोगों को मामलू चोटें भी आई हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस हादसे में अखिलेश यादव को चोटें नहीं आई हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना में काफिले की चार गाडियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.
पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उनके काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. इस हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल लेने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शादी स्थल के लिए रवाना हो गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस घटना को लेकर अनिल कुमार, एएसपी, हरदोई ने बताया कि एक विवाह में शामिल हरपाल पुर में आए. वो एक्सप्रेस से जा रहे थे, फरहात नगर क्रॉसिंग पार करने के बाद उनके काफिले की किसी एक गाड़ी ने एकाएक ब्रेक मार दी, इसके बाद पीछे से आ रही कुछ गाड़ियां आपस में भिड़ गई. इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. फ्लीट की किसी गाड़ी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है.NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं