उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भेड़िए ने हमला कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने भेड़िए को पीट-पीटकर मार डाला. बता दें कि यूपी के बहराइच में कुछ महीनों से भेड़ियों का आतंक देखने को मिल रहा था. बहराइच के गांवों में कई बार भेड़ियों द्वारा लोगों पर हमला किए जाने की खबरें सामने आती रही हैं. जंगली जानवरों का आतंद बढ़ता जा रहा है और केवल भेड़िये ही नहीं बल्कि तेंदुए के हमलों के भी मामले सामने आ रहे हैं.
बहराइच में तेंदुए के हमले बढ़े
बहराइच में 29 सितंबर को एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया था. इससे पहले, घटनास्थल से काफी दूर गुरुवार को रात में प्रभाग से सटे रिहायशी इलाके में एक 35 वर्षीय किसान व एक 13 साल की बच्ची तेंदुए के हमलों से घायल हो गई थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ककरहा रेंज के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में जंगल से सटे धर्मपुर बेझा गांव निवासी किसान कंधई (40) रविवार को दोपहर में अपने खेत में काम कर रहा था. इसी बीच, जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला करके उसे मार डाला.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उदयपुर में भी बढ़ रहे तेंदुए के हमले
केवल बहराइच ही नहीं बल्कि राजस्थान के उदयपुर में भी तेंदुए के हमलों के मामले सामने आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बीते 10 दिनों में तेंदुए ने उदयपुर में 7 लोगों पर हमला किया है. बीती रात तेंदुआ एक पुजारी को खींच कर ले गया था, जिसके बाद पुलिस को उसका शव मिला. इसी तरह मंगलवार को भी उदयपुर में तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं