विज्ञापन
3 years ago

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav Election Results) में शनिवार को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जहां भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में महापौर सीट अपने पास बरकरार रखी, वहीं राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में भी फिर से पार्टी के उम्मीदवार को मतदाताओं ने महापौर चुना. राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार यूपी के 17 नगर निगमों में से 15 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और इनमें सभी पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महापौर चुने गए हैं. यूपी निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ 50 रैलियां की थीं. योगी ने अपनी रैलियों में कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाया था. इधर, नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने 199 सीटों में से 99 पर बढ़त बनाई हुई है. सपा और निर्दलीय में टक्कर चल रही है. राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था. नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ. चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए. राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे.

Here are the Updates on UP Nikay Chunav Results

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
UP Nikay Chunav Results, UP Nagar Nikay Chunav Results, UP Nikay Chunav Results Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com