विज्ञापन

Weather Today: यूपी, बिहार में लौटेगा मॉनसून, दिल्ली-NCR में बारिश के चांस, यहां बरसेंगे बदरा, आज का मौसम

Weather Update Today: मौसम विभाग (IMD Weather Forecast Today) ने 16 जुलाई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर समेत 15 राज्यों के कई हिस्सों में अगले 10 घंटों में मॉनसून रिटर्न हो सकता है.

Weather Today: यूपी, बिहार में लौटेगा मॉनसून, दिल्ली-NCR में बारिश के चांस, यहां बरसेंगे बदरा, आज का मौसम
मॉनसून लौटने वाला है
  • 16 जुलाई को यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में मॉनसून रिटर्न हो रहा है. यहां बारिश की संभावना है.
  • उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट है. असम, अरुणाचल प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं.
  • दिल्ली-एनसीआर में भी अगले 10 घंटो में मौसम बदल सकता है. फिलहाल यहां उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून देश में फिर से एक्टिव होने वाला है. 16 जुलाई को उत्तर-भारत समेत देश के कई हिस्सों में अगले 10 घंटों में बारिश होने की संभावना बन रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में मॉनसून वापसी करने वाला है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी अभी और परेशान करने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में मॉनसून के लिए यह हफ्ता अब तक फीका रहा है. लेकिन गुरुवार से कुछ राज्यों में बारिश की वापसी होने वाली है. जहां उत्तर भारत में कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रही नमी की वजह से बारिश वापसी कर सकती है. 

उत्तर प्रदेश-बिहार में समेत इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून वापसी करने वाला है. ऐसे में किसानों को भी राहत मिलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय समेत 15 राज्यों में अगले 10 घंटों में बारिश होने की संभावना है. क्योंकि बंगाल की खाड़ी में नमी बनने की वजह से बारिश की स्थिति यहां बनना शुरू हो गई है. अगले कुछ राज्यों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होगा. मौसम विभाग का कहना है फिलहाल हवा में नमी नहीं बनने की वजह से मॉनसून पर पूरे उत्तर पश्चिम में ब्रेक लगा हुआ है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली समेत आसपास के 10 जिलों में अच्छी बारिश हुई है, जबकि बिहार के 8 जिलों में भी झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है. 

दिल्ली-एनसीआर में सता रही उमस 

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. क्योंकि यहां 16 जुलाई को भी बारिश के आसार नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि यहां फिलहाल मॉनसूनी गतिविधियां एक्टिव नजर नहीं आती हैं, जिससे बारिश के चांस नहीं मिल रहे हैं. तापमान फिलहाल 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. जिससे यहां उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम समेत एनसीआर के दूसरे शहरों में पिछले 1 हफ्ते से मौसम का यही हाल बना हुआ है. जिससे यहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

कैसा रहेगा बारिश का असर 

  • दिल्ली-एनसीआर के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में 16 से 20 जुलाई के बीच बारिश की संभावना. 
  • मौसम विभाग के मुताबिक यहां तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि IMD ने भारी चेतावनी नहीं की है. 
  • 16 से 18 जुलाई के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, में झमाझम बारिश की वापसी होने के चांस. 
  • 16 से 21 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होने की संभावना है. 
  • 16 से 18 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ में भी मॉनसून वापसी करेगा. यहां 15 जुलाई को बारिश हुई है. 

ये भी पढ़ेंः अरुणाचल प्रदेश: बाढ़ में लापता हुए ITBP के 19 जवान बेस कैंप पहुंचे; पड़ोसी राज्य असम में भी हालात खराब

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव 

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में गुरुवार से कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है. जिससे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार में भारी बारिश हो सकती है. बुधवार को भी यहां अच्छी बारिश हुई है. ओडिशा में जगन्नाथ रथयात्रा से पहले झमाझम बारिश हुई, जिससे पुरी शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में अगले 24 घंटे तक रथ यात्रा के दौरान बारिश के चांस बताए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अगले कुछ घंटों में और मजबूत होगा. जिससे आने वाले 2 से 3 दिनों के बीच उत्तर पश्चिम भारत में भी बारिश शुरू होगी. 

अरुणाचल प्रदेश-असम में भारी बारिश 

उत्तर-पूर्वी भारत में भी लगातार बारिश हो रही है. अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक बार फिर तेज बारिश हुई है. जिससे यहां कई जिलों में लैंडस्लाइड हुआ है. राज्य के 1.02 लाख लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित है. जिनमें से 7 लोगों की मौत हुई है. जबकि कई घायल हुए हैं. असम में भी 6 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. जबकि मेघायल और मणिपुर में भी बारिश तेज हो रही है.

ये भी पढ़ेंः मॉनसून मारेगा पलटी, जुलाई के 15 दिनों में फिर मारेगा जोर, दिल्ली, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक होंगे सराबोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update Today, Weather Today, Monsoon Rainfall, Monsoon Return, Delhi NCR Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com