विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2016

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BSP को झटका : दो विधायकों का ऐलान- बीजेपी में शामिल होंगे

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BSP को झटका : दो विधायकों का ऐलान- बीजेपी में शामिल होंगे
ब्रजेश वर्मा और रोमी साहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- उसने मायावती के घर पर पैसे मांगे गए
  • बीएसपी के दो विधायकों- रोमी साहनी और ब्रजेश वर्मा- पार्टी छोड़ेंगे
  • दोनों ने आज कहा कि वे बीजेपी जॉइन करेंगे
  • उन्होंने कहा कि उनसे मायावती के घर पैसे मांगे गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। बीएसपी के इन दोनों विधायकों- रोमी साहनी और ब्रजेश वर्मा- ने मायावती पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे पैसे मांगे गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रोमी साहनी ने कहा कि मुझसे पांच और ब्रजेश से चार करोड़ रुपए मांगे गए। उन्होंने कहा कि एक टिकट के लिए 10 करोड़ रुपए तक मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मायावती के घर पर हमसे पैसे मांगे गए हैं। बता दें कि रोमी साहनी पलिया सीट से विधायक हैं और वर्मा बिलग्राम से विधायक हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी विधानसभा चुनाव 2017, मायावती, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), रोमी साहनी, ब्रजेश वर्मा, Romi Sahni, Brijesh Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com