शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का ‘‘डेथ वारंट'' जारी हो गया है और यह अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी. हालांकि, सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे के नेतृत्व वाली) ने राउत को ‘फर्जी ज्योतिषी' करार दिया और कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में ऐसे कई नेता हैं, जो इस तरह की भविष्यवाणियां करते हैं.
शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले धड़े के प्रमुख नेता राउत ने जलगांव में पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा. राज्यसभा सदस्य राउत उच्चतम न्यायालय में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे, जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है, जिन्होंने उद्धव के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
राउत ने दावा किया, ‘‘मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी. इस सरकार का ‘डेथ वारंट' जारी हो गया है. अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा.'' शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने पूर्व में भी दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी. वहीं, पुणे में महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री एवं शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य दीपक केसरकर ने राउत को ‘फर्जी ज्योतिषी' बताया. केसरकर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को कम से कम याचिकाओं पर अपना फैसला देने के लिए समय दिया जाना चाहिए, जिसमें शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने के अनुरोध वाली याचिका भी शामिल है.
यह भी पढ़ें
पत्नी की वजह से देश से बाहर नहीं भागा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह - सूत्र
मध्य प्रदेश में सामूहिक विवाह से पहले दुल्हनों के प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने पर विवाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं