अररिया: बिहार बीजेपी के प्रमुख सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना मारे गए अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से करते हुए कहा कि सिर्फ दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है. अररिया जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी रखते हैं और सोचते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह बन जाएंगे."
चौधरी की टिप्पणी पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी द्वारा अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दाढ़ी रखने के महीनों बाद आई थी, जिसे बाद में उन्होंने पदयात्रा के पूरा होने के बाद ट्रिम कर लिया था. बीजेपी नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार देश भर में घूम रहे हैं, हर किसी को बता रहे हैं कि वह देश के प्रधान मंत्री हैं. क्या नीतीश कुमार पीएम हैं?"
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
"नीतीश जी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं..."
सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए कहा, नीतीश जी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. फिल्म 'गजनी' के हीरो की याददाश्त जैसे बीच-बीच में चली जाती है. आजकल मुख्यमंत्री का हाल भी वैसे हो गया है. इस बीच बीजेपी नेता चौधरी ने कहा कि अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनती है तो गोहत्या में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले नवंबर 2022 में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसी तरह की टिप्पणी की थी. असम के मुख्यमंत्री ने कहा था, "मैंने उनके (राहुल गांधी) लुक के बारे में कुछ नहीं कहा. मैंने सिर्फ कहा, आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखने लगा है, लेकिन अगर आप अपनी दाढ़ी मुंडवाते हैं तो आप नेहरू की तरह दिखने लगेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं