विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2013

मुंबई में एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन पुल ढहा, तीन की मौत

मुंबई में एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन पुल ढहा, तीन की मौत
मुंबई: मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने पुल बना रही कंपनी के इंजीनियर, कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुल के ढहे मलबे को मौके से हटा लिया गया है। घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग के आठ दस्तों और चार एंबुलेंस को भेजा गया था।

अधिकारियों ने कहा कि मलबे में फंसे अधिकांश लोग मजदूर थे। घायलों को कूपर हॉस्पिटल और वीएन देसाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई में हादसा, मुंबई में पुल ढहा, Accident In Mumbai, Bridge Collapsed