विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

महाराष्ट्र की सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे

शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

महाराष्ट्र की सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे.
  • मुख्यमंत्री बनने के बाद ये उद्धव का पहला अयोध्या दौरा होगा
  • 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे ने ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन से महाराष्ट्र में बनाई है सरकार
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष्य में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना प्रमुख पहली बार अयोध्या जाएंगे. 

ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी. शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

राउत ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए काम कर रही है. सत्ता में 100 दिन पूरे होने के मौके पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने और अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए ठाकरे अयोध्या जाएंगे.'' ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Ayodhya, Shiv Sena, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com