केरल में निपाह वायरस का ख़तरा दिख रहा है. राज्य में इस ख़तरनाक वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. चार संदिग्ध मरीज़ों पर नज़र रखी जा रही है. इनके सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं. मौजूदा हालात के मद्देनज़र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम केरल पहुंची है. ग्राउंड लेवल पर बीमारी का सामना कैसे करना है, केंद्रीय टीम इसे लेकर केरल सरकार को सुझाव देगी. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि गाइडलाइन तय की गई हैं क्योंकि इसकी कोई विशेष दवा नहीं है. जो संदिग्ध मौतें थीं उनकी पुष्टि हो गई.
क्या है निपाह वायरस?
निपाह वायरस चमगादड़ की लार से फैलता है. इंसानों में ये संक्रमण चमगादड़ का खाया फल खाने से फैलता है. इंसान से इंसान में भी इसका संक्रमण होता है. संक्रमित सदस्य से परिवार के दूसरे सदस्यों में फैल सकता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
निपाह वायरस के लक्षण
निपाह वायरस के लक्षण दो से तीन दिन में दिखने लगते हैं. इसके शुरुआती लक्षणों में बुख़ार और सरदर्द शामिल है.
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पोस्ट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके कारण दो लोगों की मौत हो गई. जिन चार लोगों की नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे, उनमें से दो में निपाह संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है. ''उन्होंने कहा, ‘‘घबराने की जरूरत नहीं है. सभी को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए और प्रतिबंधों में पूरा सहयोग करना चाहिए.''
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने क्या बताया
कोझिकोड में संवाददाताओं से राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि निपाह से संक्रमित लोगों में से नौ साल का एक लड़का भी है. उन्होंने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति की कल मौत हो गई, उसके और नौ साल के लड़के सहित इलाज करा रहे दो अन्य लोगों के नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई है.'' जॉर्ज ने बताया कि इसके अलावा 30 अगस्त को पहले मामले में संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई थी जिसे शुरुआत में लिवर सिरोसिस की सह-रुग्णता के कारण हुई मौत माना गया था.
ये भी पढे़ं : सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करनेवाले उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज
ये भी पढ़ें : राजस्थान के भरतपुर में नेशनल हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर, 11 लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं