केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से 2 लोगों की मौत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार (12 सितंबर) को इसकी पुष्टि की. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली मौत 30 अगस्त को और दूसरी मौत सोमवार (11 सितंबर) को हुई. स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने और निपाह वायरस मैनेजमेंट में राज्य सरकार की मदद के लिए एक केंद्रीय टीम केरल भेजी गई है.
राज्य सरकार ने कोझिकोड जिले में 2 लोगों की अप्राकृतिक मौत का पता चलने के बाद 5 सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology) भेजे थे. ये सैंपल इसलिए भेजे गए थे, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि ये निपाह वायरस से संक्रमित हैं या नहीं. इन 5 में से एक सैंपल मृतक का था, तो 4 उसके संबंधियों के हैं. इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इन 2 लोगों की मौत के बाद सोमवार (11 सितंबर) को अलर्ट भी जारी किया था.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
केरल की कोझिकोड जिले में 2018 और 2021 में भी निपाह वायरस से मौत के मामले सामने आए थे. दक्षिण भारत में निपाह वायरस का पहला मामला 19 मई 2018 को कोझिकोड में सामने आया था.
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा- उठा रहे हैं एहतिहाती कदम
इस बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Veena George) कोझिकोड जिला पहुंचीं. उन्होंने स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इसके बाद उन्होंने बताया कि सरकार सभी एहतियाती कदम उठा रही है. केरल सरकार ने कोझिकोड में एक कंट्रोल रूम भी बना दिया है. लोगों को एहतियात के तौर पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
उन्होंने कहा कि पहली मौत एक प्राइवेट अस्पताल में हुई थी. मृतक के बच्चों, भाई और उसके रिश्तेदारों का बुखार से पीड़ित होने के कारण इलाज किया जा रहा है. जॉर्ज ने कहा कि अस्पताल में कई लोग आए थे और मृतक या उसके परिजन के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी है.
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि सरकार 2 लोगों की मौत को गंभीरता से ले रही है. स्वास्थ्य विभाग ने इन जान जाने का कारण निपाह वायरस का संक्रमण होने के संदेह के चलते जिले में अलर्ट जारी किया है. सीएम ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है. जो लोग दोनों के संपर्क में थे, उनका पता लगाया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है. सावधानी बरतना ही स्थिति से निपटने का साधन है. मेरी आपसे अपील है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार एक्शन प्लान में सहयोग करें.
निपाह वायरस कैसे फैलता है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक निपाह वायरस इंफेक्टेड फल को खाने के कारण जानवर से इंसान में फैलते हैं. अगर किसी जानवर को यह बीमारी हुई है और उसने कोई फल खा लिया है. फिर उस इंफेक्टेड फल खाने से इंसान में वह बीमारी फैलता है. यह इंसान में तेजी से फैलने वाली बीमारी है. निपाह वायरस का इंफेक्शन एक इंसान से दूसरे इंसान में आसानी से फैल सकता है.
निपाह वायरस के लक्षण
निपाह वायरस इंफेक्शन के बाद शरीर में इस तरह की तकलीफ दिखाई दे सकती है. जैसे- दिमाग में सूजन, एन्सिफ़ेलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है. इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. साथ ही साथ गंभीर उल्टियां भी हो सकती है. इसके गंभीर लक्षणों में शामिल है पेट में दर्द होना, दौरे पड़ना और कोमा में चले जाना. 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' के मुताबिक निपाह से मरने वालों लोगों की संख्या 40 से 75 प्रतिशत तक रहती है.
क्या है इसका इलाज?
'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' के मुताबिक निपाह वायरस से बचने के लिए किसी भी तरह की दवा-वैक्सीन अभी मार्केट में मौजूद नहीं है. निपाह वायरस से राहत चाहिए तो जैसे ही इसके शुरुआती लक्षण दिखाई दें तो तुरंत बिना समय गवाएं डॉक्टर से सलाह लें. 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' के मुताबिक अगर निपाह वायरस को खत्म करना या इसके बढ़ते केसेस को कंट्रोल में करना है तो इसके एकमात्र उपाय है. वह यह कि इसे लेकर ज्यादा से ज्यादा इंसानों को जागरूक करना. जनता को इस बीमारी को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि इस बीमारी के लक्षणों को मामूली बुखार या फ्लू समझकर अनदेखा न करें.
ये भी पढ़ें:-
केरल में खतरनाक निपाह वायरस की फिर पुष्टि, जानें क्या हैं इसके लक्षण और बचाव
निपाह वायरस कैसे फैलता है, कितना खतरनाक है, इलाज और लक्षणों के बारे में जानिए सब कुछ
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं