विज्ञापन
4 years ago

बिहार में आज फ्लोर टेस्ट है. फ्लोर टेस्ट से पहले ही स्पीकर को लेकर खींचतान जारी है. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सबकी निगाहें विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा पर थी कि वे क्या फैसला करेंगे. सत्‍ताधारी महागठबंधन ने उनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है.ऐसे में माना जा रहा था कि बिहार विधानमंडल के दो दिसवीय विशेष सत्र के शुरू होने के पहले वो विधानसभा के स्‍पीकर इस्‍तीफा दे देंगे. लेकिन उन्‍होंने मंगलवार को साफ कर दिया कि वे ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे.

वहीं फ्लोर टेस्ट से पहले सीबीआई ने बुधवार को कथित जमीन-रेलवे नौकरियों के मामले में बिहार में छापेमारी की. ये छापेमारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद अशफाक करीम, फ़ैयाज़ अहमद और MLC सुनील सिंह के घर आज सुबह से की जा रही है. इस छापेमारी पर राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सिंह का बयान भी आया है. जिसमें उन्होंने कहा,  "यह जानबूझकर किया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे." बता दें कि सुनील सिंह के घर सुबह 7.30 बजे से CBI की टीम मौजूद है.
 

LIVE UPDATES: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Latest News, Bihar News, Bihar Floor Test, Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com