विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2020

बंगाल में सियासी घमासान तेज, TMC कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर बागी MP की गाड़ी घेरी

बीजेपी दफ्तर के बाहर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा कुछ ही देर में समाप्त हो गया, लेकिन इस दौरान पूरे इलाके में तनाव फैल गया.

बंगाल में सियासी घमासान तेज, TMC कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर बागी MP की गाड़ी घेरी
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Election) होने हैं. चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी में सियासी घमासान रोज बढ़ता जा रहा है. तृणमूल के बागियों ने भाजपा में शामिल होकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की दिक्कतें बढ़ा दी हैं. बीजेपी में शामिल हुए तृणमूल के बागी सांसद सुनील मंडल (Sunil Mondal) को आज विरोध का सामना करना पड़ा. सुनील मंडल को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेरा लिया और नारेबाजी की. 

सुनील मंडल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे. जहां, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर उनकी गाड़ी को घेर लिया. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी भी की. सुनील मंडल ने 19 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की थी. 

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा कुछ ही देर में समाप्त हो गया, लेकिन इस दौरान पूरे इलाके में तनाव फैल गया. 

तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं समेत अन्य दलों के नेता बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे. आज इन नेताओं के अभिनंदन के लिए बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में मंडल के अलावा ममता सरकार के पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी के भी आने की उम्मीद है. 

बंगाल में "कमल खिलने के बाद ही सोएंगे" : BJP के सुवेंदु अधिकारी के तीखे तेवर

बीजेपी कार्यालय के पास तृणमूल कांग्रेस ने एक स्टेज तैयार किया है. इसके लिए पुलिस की इजाजत ली गई है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है. तृणमूल कार्यकर्ता यहीं से बागियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. टीएमसी के स्टेज और बीजेपी कार्यालय के एंट्री गेट के बीच पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और बैरिकेड लगा दिए गए हैं. 

वीडियो: 'अटल संवाद' में PM मोदी ने बंगाल सरकार पर साधा निशाना

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Assembly 2021 Polls, TMC, TMC And BJP Clash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com