Assembly Election 2026 LIVE Updates: देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. इन तीनों क्षेत्रों की कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है. इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग है.असम की 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है. 4 मई को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे. अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं.
इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग
कर्नाटक की दो, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है. नगालैंड की 28-कोरिडांग (एसटी) विधानसभा और त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है. वहीं कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी वोटिंग हो रही है.
असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता
1.25 करोड़ पुरुष वोटर
1.25 करोड़ महिला वोटर
343 थर्ड जेंडर मतदाता
18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 5.75 लाख फर्स्ट टाइम वोटर
केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है.
केरल में कुल 2.71 करोड़ मतदाता
1.32 करोड़ पुरुष वोटर
1.39 करोड़ महिला वोटर
273 थर्ड जेंडर वोटर्स
पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता
लगभग 4.43 लाख पुरुष वोटर
5 लाख महिला वोटर
139 थर्ड जेंडर मतदाता
LIVE Updates of Assembly Election 2026 Voting in Assam, Keralam, Puducherry
Assam Voting LIVE: BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने डाला वोट
नगांव में असम के दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "मैंने अभी-अभी अपना वोट डाला है. जब मैंने दिसपुर से BJP उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया था, तब मैं अपने वोट देने के अधिकार को ट्रांसफर नहीं कर पाया था. चूंकि यह ट्रांसफर नहीं हो पाया, इसलिए मैंने अभी यहीं अपना वोट डाला है. मैं अब दिसपुर वापस जा रहा हूं."
#WATCH नगांव, असम: दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "मैंने अभी-अभी अपना वोट डाला है। जब मैंने दिसपुर से BJP उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया था, तब मैं अपने वोट देने के अधिकार को ट्रांसफर नहीं कर पाया था। चूंकि यह… https://t.co/t9yCN6JwQP pic.twitter.com/M6o4Wq0zZC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
Puducherry Voting LIVE: पुडुचेरी में वोटर्स का स्वागत कर रहा 'नीला' रोबोट
पुडुचेरी के VOC सरकारी स्कूल में अपना वोट डालने आ रहे मतदाताओं का एक रोबोट, 'नीला' स्वागत कर रहा है.
#WATCH पुडुचेरी चुनाव 2026 | VOC सरकारी स्कूल में अपना वोट डालने आ रहे मतदाताओं का एक रोबोट, 'नीला' स्वागत कर रहा है। pic.twitter.com/9TDa8uMIa3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
Kerala Voting LIVE: भारी बहुमत से जीतेंगे- PA मोहम्मद रियास
केरलम में राज्य मंत्री और बेपोर विधानसभा क्षेत्र से LDF उम्मीदवार, PA मोहम्मद रियास ने कहा, "हमने रिकॉर्ड संख्या में विकास परियोजनाएं शुरू की हैं. हर महीने, LDF सरकार पेंशन देती है, इसके अलावा महिलाओं के लिए पेंशन जैसी एक नई योजना भी है. साथ ही, हमने अच्छी सड़कें, अच्छे सरकारी स्कूल और अच्छे सरकारी अस्पताल भी बनाए हैं। लोग LDF के पक्ष में हैं, हमें भारी बहुमत मिलेगा."
#WATCH कोझिकोड, केरलम: राज्य मंत्री और बेपोर विधानसभा क्षेत्र से LDF उम्मीदवार, PA मोहम्मद रियास ने कहा, "हमने रिकॉर्ड संख्या में विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। हर महीने, LDF सरकार पेंशन देती है, इसके अलावा महिलाओं के लिए पेंशन जैसी एक नई योजना भी है। साथ ही, हमने अच्छी सड़कें,… https://t.co/omqCTgHMDU pic.twitter.com/0XIVwTdYkz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
Keralam Voting LIVE: LDF उम्मीदवार पी.ए. मोहम्मद रियास ने डाला वोट
केरलम में राज्य मंत्री और बेपोर विधानसभा क्षेत्र से LDF उम्मीदवार पी.ए. मोहम्मद रियास ने कोट्टूली AUP स्कूल स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#WATCH पथानामथिट्टा, केरलम: राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डालने के लिए पथानामथिट्टा के अनाप्पारा सरकारी स्कूल पहुंचीं। pic.twitter.com/zdGwNTYPpR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
Assam Voting Live: असम के जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स का उत्साह
असम के जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदाताओं ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई.
#WATCH असम चुनाव 2026 | जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदाताओं ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। pic.twitter.com/i0o6X4EpeX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
Kerala Voting Live: कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने डाला वोट
केरलम के नेता प्रतिपक्ष और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर मतदान किया.
#WATCH केरलम के नेता प्रतिपक्ष और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/5X4DGvc6lu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
By Poll Election Voting: कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
कर्नाटक में दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट निर्वाचन क्षेत्रों, नागालैंड में कोरिडांग निर्वाचन क्षेत्र और त्रिपुरा में धर्मनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान भी शुरू हो गया है.
Assembly election Voting Live: असम के लोगों से पीएम मोदी ने की वोट अपील
पीएम मोदी ने असम की जनता से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र और जन कर्तव्य का उत्सव बनाएंगे.
As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers. I hope that the state’s youth and women voters participate enthusiastically and make this election a celebration of democracy and public duty.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
Keralam Assembly election Voting Live:मुख्य मुकाबला CPI(M),UDF,NDA के बीच
केरलम में मुख्य मुकाबला सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले LDF, कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF और बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के बीच है.
Assam Assembly election Voting Live: बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला
असम में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में NDA लगातार तीसरी बार सत्ता वापसी की कोशिश में है. वहीं कांग्रेस ने छह दलों के साथ गठबंधन किया है.
Assembly election Voting Live: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू
असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है. असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतगणना 4 मई को होगी.
Assam Assembly election Voting Live: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग
असम के दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 115 और 116 पर मतदान की तैयारियां चल रही हैं.
#WATCH | असम: दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 115 और 116 पर मतदान की तैयारियां चल रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। pic.twitter.com/CFtXtbRSKY
Keralam Election 2026 Voting Live: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी वोट डालने पहुंचे
केरलम में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी गुरुवयूर साउथ पार्ट के गुरुवयूर देवास्वोम इंग्लिश मीडियम स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 137 पर वोट डालने पहुंचे.
#WATCH | गुरुवयूर, केरलम: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी मतदान करने के लिए गुरुवयूर साउथ पार्ट के गुरुवयूर देवास्वोम इंग्लिश मीडियम स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 137 पर पहुंचे। pic.twitter.com/KNK0cCo6DO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
Puducherry Assembly election Voting Live:पुडुचेरी में 30 सीटों पर वोटिंग
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है. कुल 9.44 लाख मतदाताओं में लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
Keralam Assembly election Voting Live: केरलम में मुकाबला त्रिकोणीय
केरलम में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है. राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं.
Assam Assembly election Voting Live: असम में 2.5 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
असम की बात करें तो यहां कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. खास बात यह है कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
Assembly election 2026 Live: असम, केरलम और पुडुचेरी की कितनी सीटों पर वोटिंग?
चुनाव आयोग के मुताबिक, गुरुवार को असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग होनी है.
Assembly election 2026 Live: कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान
असम, केरलम और पुडुचेरी में गुरुवार को कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं, इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.