तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों (Telangana Assembly Elections 2023) के लिए आज मतदान होने हैं. तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक लगभग 20.64 प्रतिशत मतदान हुआ. केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव, उनकी बहन और विधान पार्षद के. कविता, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने सुबह सात बजे मतदान आरंभ होने के बाद शुरुआती घंटों में अपने मताधिकार का उपयोग किया. चिरंजीवी, वेंकटेश और अल्लू अर्जुन सहित कई फिल्मी हस्तियों ने भी सुबह मतदान किया.
आज 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर कुल 2290 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे. मतदान के लिए 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां टक्कर भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच देखने को मिल सकती है. बीआरएस 2014 में शुरू हुई अपनी जीत के सिलसिले को कायम रखने को लेकर कोशिश कर रही है. इधर, कांग्रेस भी सत्ता पर काबिज होने के लिए संघर्ष कर रही है. वहीं, भाजपा इस दक्षिण राज्य में एंट्री करने के लिए पूरी मेहतन करती नजर आ रही है.
LIVE UPDATES...