विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2018

तेलंगाना: भीड़ ने रेप के आरोपी को पेड़ से बांधकर बरसाए पत्थर और डंडे, मौत

तेलंगाना में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी एक शख्स की भीड़ ने पत्थर मारकर हत्या कर दी. घटना निजामाबाद जिले के दोंकेश्वर गांव में शनिवार रात घटी.

तेलंगाना: भीड़ ने रेप के आरोपी को पेड़ से बांधकर बरसाए पत्थर और डंडे, मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • रेप को आरोपी को पेड़ से बांधकर की पिटाई
  • आरोपी पर जमकर बरसाए पत्थर और डंडे
  • अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया
हैदराबाद: तेलंगाना में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी एक शख्स की भीड़ ने पत्थर मारकर हत्या कर दी. घटना निजामाबाद जिले के दोंकेश्वर गांव में शनिवार रात घटी. पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों के एक समूह ने 45 वर्षीय सायन्ना को एक पेड़ से बांध दिया और उस पर पत्थर बरसाए तथा डंडों से उसकी पिटाई. अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया.वह एक मजदूर था. शराब के नशे में उसने अपने पड़ोसी की बेटी को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. 

यह भी पढ़ें: शर्मनाक : पहले रेप पीड़िता को दुत्कार कर भगाया, भ्रूण लेकर पहुंची थाने तो दर्ज हुआ मामला

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव वालों ने एक खेत में काम कर रहे उसके माता-पिता को सूचित किया. वह बच्ची को पास के गांव के अस्पताल ले गए. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सायन्ना को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की. पुलिस अधिकारी ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि जब वह बेहोश हो गया तो कुछ लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई. 

VIDEO: राजस्थान में 12 साल तक की लड़कियों से रेप करने पर मृत्युदंड
पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जिन्होंने सायन्ना की पिटाई की, वे छिप गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telanagana, Rape Accused Beaten
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com