विज्ञापन

तमिलनाडु के नए सीएम विजय की करोड़ों की संपत्ति, कमाई में विधायकों में नंबर वन, जानें कितना है पैसा 

तमिलनाडु के नवनिर्वाचित विधायकों में सबसे अमीर लालगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जितने वाले AIADMK विधायक लीमारोज मार्टिन हैं, जिन्होंने कुल 5863 करोड़ की संपत्ति डिक्लेयर की है. 

तमिलनाडु के नए सीएम विजय की करोड़ों की संपत्ति, कमाई में विधायकों में नंबर वन, जानें कितना है पैसा 
तमिलनाडु में विजयी विधायकों की औसत संपत्ति 48.35 करोड़ रुपये है.
  • तमिलनाडु के नए CM विजय के पास कुल 648 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें चल और अचल दोनों शामिल हैं.
  • CM विजय ने आयकर रिटर्न में 184 करोड़ रुपये की कमाई की जानकारी दी है, जो सभी विधायकों में सबसे अधिक है.
  • ADR की रिपोर्ट के मुूताबिक, तमिलनाडु विधानसभा के 233 विजयी विधायकों की कुल संपत्ति 11,265 करोड़ रुपये है.

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय 648 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ राज्य की नवनिर्वाचित विधानसभा में दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं. उन्होंने 426.20 करोड़ की चल संपत्ति और 222.65 करोड़ की अचल संपत्ति डिक्लेयर की है. हालांकि इनकम टैक्स रिटर्न में 184 करोड़ की कमाई डिक्लेयर कर मुख्यमंत्री विजय नवनिर्वाचित विधायकों में नंबर वन हैं. चुनावों पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फोर डेमाक्रेटिक रिफॉर्म्‍स (Association for Democratic Reforms) और तमिलनाडु इलेक्शन वॉच द्वारा तमिलनाडु में 233 चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के एफिडेविट के विश्लेषण में ये बड़ा खुलासा हुआ है.

नवनिर्वाचित विधायकों में सबसे अमीर लालगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जितने वाले AIADMK विधायक लीमारोज मार्टिन हैं, जिन्होंने कुल 5863 करोड़ की संपत्ति डिक्लेयर की है. 

ये भी पढ़ें: BJP आईटी सेल के पूर्व हेड, Ex IRS ऑफिसर, डॉक्टर... तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कौन-कौन बने मंत्री?

2021 के मुकाबले चार गुना बढ़ी औसत संपत्ति

इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने वाले 233 विजयी उम्मीदवारों के पास कुल 11,265 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के विश्लेषण से पता चला है कि विजयी विधायकों की औसत संपत्ति 48.35 करोड़ रुपये है, जबकि 2021 में प्रत्येक विधायक की औसत संपत्ति सिर्फ 12.27 करोड़ रुपये थी यानी पिछले पांच साल में विधायकों की औसत संपत्ति करीब चार गुना बढ़ गई है. 

ये भी पढ़ें: CM शपथ के बाद विजय ने राहुल गांधी को बताया भाई, उस शख्स को भी कहा शुक्रिया जिसने कांग्रेस से बात बनाई

विभिन्‍न पार्टियों के विधायकों की औसत संपत्ति 

इलेक्शन वॉच की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्‍न पार्टियों के उम्‍मीदवारों की औसत संपत्ति इस प्रकार है:- 

  • तमिलनाडु की सत्ताधारी TVK के 107 विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 27.09 करोड़ रुपये है. 
  • DMK के 59 विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 14.34 करोड़ रुपये है. 
  • AIADMK के 47 विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 152.89 करोड़ रुपये है. 
  • कांग्रेस के 5 विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 17.81 करोड़ रुपये है. 
लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu CM Vijay, Vijay Assets, ADR Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com